चाइना ओपन: साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय दूसरे ही दौर में बाहर, सिंधु पर निगाहें

बीजिंग। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल एचएस प्रणॉय चाइना ओपन सुपर सीरीज प्र‍ीमियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर से ही बाहर हो गए हैं। पिछले हफ्ते नेशनल बैडमिंटन में चैंपियन बने साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय का सफर खत्म हो गया है। वर्ल्ड नंबर-11 साइना को वर्ल्ड नंबर-4 जापान की अकाने यामागुची ने 21-18, 21-11 से मात दी। जबकि 11वें नंबर के खिलाड़ी प्रणॉय को 53वीं रैंकिंग वाले हॉन्ग कॉन्ग के ली च्युक यू ने 21-19, 21-17 से हराया।

बता दें कि अब भारत की उम्मीदें पीवी सिंधु पर हैं। वर्ल्ड नंबर-2 सिंधु दूसरे दौर में चीन की क्वालिफायर युए हान के खिलाफ उतरेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को साइना नेहवाल ने शानदार शुरुआत कर चाइना ओपन सुपर सीरीज प्र‍ीमियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर किया था। साइना ने टूर्नामेंट के पहले ही दौर में सिंगापुर की बीवेन झांग को हराया था। साइना ने यह मुकाबला सीधे गेमों में 21-12, 21-13 से जीता था। साइना ने ये मुकाबला 30 मिनट में 21-12 21-13 से जीता था। जबकि प्रणॉय ने कोरिया के ली डोंग क्युन के खिलाफ ने पहला गेम हारने के बावजूद 18-21, 21-16, 21-19 से मुकाबला जीता था।

गौरतलब है कि साइना 2014 में चाइना ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। हालांकि विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज साइना का यामागुची के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। जापान की यामागुची जीत-हार के मामले में साइना से 3-1 से आगे थीं अब ये 4-1 हो गया है।

Story first published: Thursday, November 16, 2017, 13:49 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+