नई दिल्ली। इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपरसीरीज 2017 का महिला वर्ग का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। फाइनल में इन दो स्टार खिलाड़ियों के होने से मैच के दौरान रोमांच चरम पर होगा। रियो ओलंपिके के फाइनल में आमने-सामने रहीं स्पेन की कैरोलिना मारिन और भारत की स्टार शटरल पीवी सिंधु फिर से कोर्ट में होंगी।
सेमीफाइनल मुकाबलों की बात की जाए तो पीवी सिंधु ने दक्षिण कोरिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी सुंग जी को 21-18, 14-18, 21-14 से हराया, जबकि मारिन ने सेमीफाइनल में जापान की मिंताशु मितानी को 21-10, 20-22, 21-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
दोनों खिलाड़ियों के बीच रियों ओलंपिक 2016 का महिला वर्ग का बैडमिंटन मुकाबला खेला गया था। जिसमे स्पेन की खिलाड़ी के खुद को बेहतर साबित करते हुए मुकबला जीत लिया था। मारिन को गोल्ड और सिंधु को सिल्वर मिला था। हालांकि सिंधु ने बड़े दिल का परिचय देते हुए हाथ बढ़ा कर मारिन को उठाया था और दोनों गले मिली थीं।
ओलंपिक के बाद दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले पर खेल प्रेमियों की निगाह रहती है। रविवार को जब दोनों खिलाड़ी फिर एक बार आमने-सामने होंगी तो लाखों दर्शकों की निगाहें इस मुकाबलें पर होंगी।