ओलंपिक बैडमिंटन: भारत के किदाम्बी श्रीकांत पहुंचे क्वॉर्टरफाइनल में और पीवी सिंधु भी जीतीं

रियो डी जेनेरियो। भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकांत रियो ओलंपिक के अपने ग्रुप मैच में हेनरी हर्सकाइनेन को सीधे सेटों में हरा दिया। आज नौंवे दिन पुरुष एकल वर्ग का अपना दूसरा ग्रुप मैच जीतने के साथ ही किदाम्बी ने अंतिम 16 में जगह बना ली है।

वहीं, भारत की ही पीवी सिंधु ने भी कनाडा की मिशेल ली को 19-21, 21-15, 21-17 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया है। विश्व चैम्पियनशिप की दो बार कांस्य पदक विजेता रह चुकीं सिंधु को जीतने में मशक्तत करनी पड़ी। सिंधु ने पहले गेम में ली को कड़ी चुनौती दी और हार मानने से पहले 24 मिनट तक कठिन संघर्ष किया।

पहला गेम गंवाने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम से बेहतरीन वापसी की और 22 मिनट में दूसरा गेम जीत स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। आखिरकार, तीसरे और फाइनल गेम में उन्होंने शुरू से दबदबा बनाए रखा और 25 मिनट में जीत हासिल कर ली।

ये हैं स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता, इनकी वजह से ही शुरू हुआ था पुलिस नौकरी में खेल कोटा

ग्रुप एच के इस मुकाबले में अपनी स्वीडिश विरोधी को उन्होंने 21-6, 21-18 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने प्री-क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले मैच में लीनों मुओज को हराने वाले श्रीकांत 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त हैं। उन्होंने पहला गेम तो महज 13 मिनट में ही अपने नाम कर लिया।

प्री-क्वॉर्टरफाइनल में उनका मुकाबला डेनमार्क के जान जोर्गेंसेन और फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। Rio Olympics Shooting: गगन नारंग, चैन सिंह फाइनल की दौड़ से बाहर

Story first published: Sunday, August 14, 2016, 22:22 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+