#IndonesiaMasters: सायना नेहवाल ने पीवी सिंधु को हराया

जकार्ता। एक बड़ी खबर बैडमिंटन कोर्ट से है, जहां भारत की स्टार प्लेयर सायना नेहवाल ने सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मात दे दी है। सायना ने सिंधु को 21-13, 21-19 से हराया। इस जीत के साथ नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दिलचस्प मुकाबले में सायना नेहवाल ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और सिंधु को जीत का एक भी मौका नहीं दिया। उन्होंने पहला सेट 21-13 से जीता। दूसरे सेट में सायना ने फिर कोई गलती नहीं की उन्होंने ये सेट 21-9 के बड़े अंतर से जीतते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

आपको बता दें कि सायना और सिंधु के बीच कांटे की टक्कर हुई लेकिन अंत में बाजी लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना के हाथ लगी। गौरतलब है कि गुरू गोपीचंद की दोनों शिष्या इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें अब सायना 2-1 से आगे हैं। आपको बता दें कि सायना ने साल 2014 के सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड में पीवी सिंधु को हराया था जबकि सिंधु ने पिछले साल इंडिया ओपन सुपर सीरीज में सायना को मात दी थी।

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट

मालूम हो कि इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में सायना ने चीनी खिलाड़ी चेन झियोझिन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि सिंधु मलेशिया की गोह जिन वी को हराकर वहा पहुंची थी, फिलहाल सिंधु की चुनौती अब यहां खत्म होती है।

Story first published: Friday, January 26, 2018, 15:37 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+