बैडमिंटनः मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु

नई दिल्ली। मलेशिया ओपन में भारतीय स्टार खिलाड़ियों का जलवा कायम है। भारत के किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु ने पुरुष और महिला वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इन दोनो खिलाड़ियों ने शानदान खेल दिखाते हुए अपने मुकाबलों में सीधे सेटों में जीत दर्ज की है। बता दें कि ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंधु ने गोल्ड मेडलिस्ट कैरोलिना मारिन को मात दी। उन्होंने 700,000 डॉलर इनामी राशि के वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में कैरोलिना मारिन को 52 मिनट में 22-20, 21-19 से शिकस्त दी। सबसे खास बात थी कि कैरोलिना मारिन को हराकर उन्होंने रियो का अपना बदला पूरा किया। गौरतलब हो कि मारिन ने ही सिंधु को हराकर रजत पदक पर संतुष्ट रहने को मजबूर किया था। वहीं भारत की 22 साल की इस शटलर का सेमीफाइनल मुकाबला भी आसान नहीं होने वाला है जहां वो दुनिया की नंबर एक और शीर्ष वरीय चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के सामने होंगी।

श्रीकांत ने भी बिखेरा जलवाः वहीं पुरुष वर्ग की अगर बात करें तो किदांबी श्रीकांत को भी इस मुकाबले में को जीतने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। क्वार्टरफाइनल में दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लेवरडेज को 39 मिनट में 21-18 21-14 से उन्होंने करारी शिकस्त दी। बता दें कि अब अंतिम चार में उनका सामना दुनिया के पूर्व नंबर दो और 2015 विश्व चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विजेचा केंटो मोमोटा से होगा जो जापान बैडमिंटन संघ द्वारा लगाए गए एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे हैं।

Story first published: Saturday, June 30, 2018, 10:36 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+