रियो से ही तो मेरा करियर शुरू हुआ है: पीवी सिंधु

नई दिल्ली। भारत की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु ने कहा कि रियो ने उनकी लाइफ को बदल दिया, कहा जाए तो वहीं से मेरे करियर का आगाज हुआ है।

अब मुझे खेल के प्रति ज्यादा जिम्मेदार होकर खेलना होगा। सिंधु ने कहा कि मुझे ये कहते हुए बिल्कुल भी गुरेज नहीं कि रियो में रजत पदक जीतने के बाद उनकी सोच, उनकी लाइफ और उनसे जुड़ी हर चीज काफी बदल गई है।

ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी

गौरतलब है कि सिंधु ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। रियो ओलम्पिक में बैडमिंटन की महिला एकल वर्ग स्पर्धा के फाइनल में उन्हें स्पेन की कैरोलीना मारिन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

सिंधु ने कहा कि अब लोगों की बहुत सारी उम्मीदें मुझसे हैं इसलिए अब मुझे पहले से ज्यादा मेहनत करनी है और मैं ऐसा जरूर करूंगी क्योंकि रियो मेरे करियर का अंत नहीं शुरूआत है।

दौलत-शोहरत की बरसात

मालूम हो कि रियो में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंधु के ऊपर इस समय दौलत-शोहरत की बरसात हो रही है। हाल ही में उन्होंने ने स्पोर्टस मैनेजमेंट कंपनी 'बेसलाइन' के साथ तीन साल के लिए 50 करोड़ का करार किया है। इतनी बड़ी डील अभी तक केवल इंडियन क्रिकेटर्स ही करते थे। क्रिकेट के अलावा ऐसा करार करने वाली सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

Story first published: Thursday, November 10, 2016, 12:09 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+