सायना नेहवाल की बायोपिक में ​दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, आखिर क्यों?

मुंबई। आज कल रीयल हीरो या हिरोईन पर बनने वाली बॉयोपिक का जमाना है, 'भाग मिल्खा भाग', 'अजहर', 'मैरिकॉम', 'धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' के बाद अब नंबर आया है भारत की शटलर क्वीन 'सायना नेहवाल' का, जिनकी जीवनी पर फिल्म बना रहे हैं डायरेक्टर अमोल गुप्ते

लंबे अरसे से इस फिल्म से जुड़ी खबरें आ रही थीं, जनता से लेकर सायना तक हर कोई ये जानने को बेकरार था कि पर्दे पर भारत की शटलर क्वीन कौन बनेगी?

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

कयास लगाए जा रहे थे कि ये सौभाग्य बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण को मिलेगा क्योंकि एक तो वो एथलीट की तरह दिखती हैं और प्रकाश पादुकोण के बेटी होने के कारण उन्हें इस खेल के बारे में काफी जानकारी भी है।

गलत निकले कयास..

गलत निकले कयास..

और इन सबके अलावा सबसे अहम बात वो सायना के साथ बैडमिंटन भी खेल चुकी हैं इसलिए लगता था कि ये रोल उन्हें ही मिलेगा लेकिन इन कयासों पर पानी तब फिर गया जब बॉम्बे टाइम्स की ओर से खबर आयी कि सायना नेहवाल की बॉयोपिक में श्रद्धा कपूर लीड रोल प्ले करेंगी। दीपिका इस फिल्म में क्यों नहीं है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर

सायना की लाइफ पर बनने वाली इस फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, ये फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने बॉम्बे टाइम्स से कहा कि मैं अपने आप को काफी लकी मानती हूं कि मुझे इस रोल के लिए चुना गया है।

सायना देश का गौरव

सायना देश का गौरव

सायना केवल दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन प्लेयर नहीं, बल्कि एक यूथ आइकन भी हैं। वो देश का गौरव है, सच मायने में वो देश की रीयल हिरोईन हैं। मैं बहुत खुश हूं और जल्दी से इस फिल्म की शूटिंग के शुरू होने का इंतजार कर रही।

श्रद्धा दिखने में काफी खूबसूरत हैं...

श्रद्धा दिखने में काफी खूबसूरत हैं...

तो वहीं इस बारे में जब सायना, जो कि इन दिनों बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के लिए चीन में हैं, से बात की गई तो उन्होंने खुश होते हुए बोला कि वाह! मुझे फिल्म के बारे में तो जानकारी थी, लेकिन कास्टिंग के बारे में पता नहीं था। यह शानदार रहेगा, यदि श्रद्धा मेरी भूमिका में हों क्योंकि वह बेहद टैलंटेड और मेहनती ऐक्ट्रेस हैं। काफी लोगों ने कहा है कि हम एक जैसी दिखती हैं और मुझे लगता है कि यह एक बड़ा कॉम्प्लिमेंट है, क्योंकि श्रद्धा दिखने में काफी खूबसूरत हैं।'

हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के इश्क में गिरफ्तार था 'छोटा राजन'?

हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के इश्क में गिरफ्तार था 'छोटा राजन'?

कहा जाता है कि छोटा राजन को फिल्मों का काफी शौक था और उसे नंबे की दशक की हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से इश्क हो गया था...

Story first published: Wednesday, April 26, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+