सेमीफाइनल में हार के बाद पीवी सिंधु के लिए हर्ष गोयनका ने लिखी दिल छूने वाली पोस्ट

टोक्यो, 01 अगस्त। ओलंपिक में बैंडमिंटन में देश का पहला गोल्ड मेडल आने की उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पीवी सिंधु सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी ताई जू यिंग के खिलाफ मैच हार गई। इस हार के साथ ही पीवी सिंधु का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। लेकिन इस हार के बाद भी सोशल मीडिया पर लोग पीवी सिंधु का हौसला बढ़ा रहे हैं और उनकी कोशिश की तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से पीवी सिंधू ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

रियो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु आज कांस्य पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। लेकिन सेमीफाइनल में हार के बाद उद्योगपति हर्ष गोयनका ने पीवी सिंधु की तारीफ की है और उनके लिए दिल छूने वाला मैसेज लिखा है। सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाले हर्ष गोयनका ने ट्वीट करके लिखा आप बहुत अच्छा खेलीं पीवी सिंधु, मेडल्स गोल्ड सिल्वर या ब्रॉन्ज के नहीं बने होते हैं, बल्कि यह पसीने, लगन, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत से बनते हैं और आपके पास यह सब बहुत है। निसंदेह कल का दिन अच्छा होगा और 1.3 बिलियन दिल आपसे कांस्य पदक की उम्मीद कर रहे हैं।

बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ताइ जु यिंग के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं और मैच में उन्हें 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। 40 मिनट तक चले मैच में सिंधु काफी संघर्ष करती नजर आईं। लेकिन आज चीन की ही ही बिंगजियाओ के खिलाफ पीवी सिंधु मैच जीतकर देश के नाम एक और मेडल करना चाहेंगी। हार के बाद सिंधु ने कहा कि यह मेरा दिन नहीं था।

Story first published: Sunday, August 1, 2021, 7:50 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+