Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विजय गोयल ने सिंधु-साक्षी को बताया गोल्ड मेडलिस्ट, ट्विटर पर उड़ी खिल्ली

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल एक बार फिर से अपने एक बयान को लेकर लोगो के निशाने पर हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर खेल मंत्री इस तरह की गलती कैसे कर सकते हैं?

मालूम हो कि विजय गोयल ने मीडिया से बात करते हुए रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक को गोल्ड मेडलिस्ट बता डाला।

जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बातें होनी लाजिमी ही है। मालूम हो कि पीवी सिंधु, साक्षी मलिक , दीपा करमाकर, दीपू राय समेत कई खिलाड़ियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस बारे में खेल मंत्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए पीवी सिंधु और साक्षी मलिक को स्वर्ण पदक विजेता बता डाला था। हालांकि जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने खुद ही कहा कि अरे गलती से जुबान फिसल गई थी इसलिए लोगों को इस बात पर बखेड़ा नहीं खड़ा करना चाहिए।

बीजेपी सांसद बोले, बोल्ट ने बीफ खाकर जीते 9 गोल्ड, कांग्रेस का तीखा जवाब

वैसे इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी शटलर पीवी सिंधु को कर्नाटक का रहने वाला बताया था। फिलहाल विजय गोयल के इस अधूरे ज्ञान या अधूरी जानकारी पर सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ रहा है और उनकी माफी का भी कोई असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+