IPL के 9 सीजन में पांच अलग-अलग टीमों के हिस्सा रहे ये 5 खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल का यह नौंवा संस्करण हैं जिसमें दो नयी टीमें हिस्सा ले रही है। तमाम सीजन में कई खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में खेलने का मौका मिला है। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें कई बार अपनी टीम बदलनी पड़ी है।
Video- देखिये क्रिकेट के मैदान के बाहर कोहली, गेल, डिविलियर्स की मस्ती
कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो उस टीम में खुद को बेहतर तरीके से स्थापित नहीं कर पाते या यूं कहें कि वह टीम की जरूरतों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं जिसके चलते उन्हें बार-बार टीमों को बदलना पड़ता है। ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बतायेंगे जो 9 आईपीएल सीजन में पांच बार अपनी टीमें बदल चुके हैं।

पार्थिव पटेल
2008-10 के दौरान पार्थिव ने सीएसके, 2001 में कोच्ची टस्कर, 2012 में डेक्कन चार्जर्स, 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2014 मे आरसीबी और मौजूदा सीजन में वह मुंबई इंडियंस केलिए खेल रहे हैं।

एरॉन फिंच
2010 में राजस्थान रॉयल, 2011-12 में दिल्ली डेयर डेविल, 2013 में पुणे वारियर, 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2015 में मुंबई इंडियंस, 2016 में गुजरात लायंस।

दिनेश कार्तिक
2008-10, 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब, 2012-2013 में मुंबई इंडियंस, 2015 में आरसीबी और 2016 में गुजरात लायंस।

प्रवीण कुमार
2008-2010 आरसीबी, 2011-2013 किंग्स इलेवन पंजाब, 2014 मुंबई इंडियंस, 2015 सनराइजर्स हैदराबाद और 2016 में गुजरात लायंस।

आरपी सिंह
2008-2010 डेक्कन चार्जर्स, 2011 मे कोच्ची टस्कर केरल, 2012 में मुंबई इंडियंस, 2013 में आरसीबी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications