लाइव चैट के दौरान वॉर्नर ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक, बेयरस्टो ने भी लिये मजे
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में इन दिनों लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके चलते सभी खिलाड़ी घरों में बंद हैं। फैन्स के साथ जुड़े रहने और समय बिताने के लिये यह खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। यह खिलाड़ी सोशल मीडिया पर कभी फैन्स के साथ बात करते नजर आते हैं तो कभी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करते नजर आ रहे हैं। इसी फेहरिस्त में आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलने वाले डेविड वॉर्नर ने अपने साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो से बात की और इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का मजाक उड़ाया।
और पढ़ें: विराट कोहली का ऐलान, जब तक खेलूंगा आईपीएल नहीं छोड़ूंगा आरसीबी का साथ
दोनों खिलाड़ियों ने लाइव चैट के दौरान आईपीएल समेत कई मुद्दों पर बात की, जिसमें विराट कोहली को ट्रोल करना भी शामिल है। मैदान के अंदर और बाहर डेविड वॉर्नर-विराट कोहली के बीच ट्यूनिंग देखने को मिलती है। कुछ महीने पहले भी दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के मजे लिये थे।
बातचीत के दौरान जहां बेयरस्टो ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक भी खिताब न जीत पाने को लेकर सवाल उठाया तो वहीं डेविड वॉर्नर ने कहा कि उम्मीद है आपकी यह बात विराट तक जरूर पहुंचे और वह इसे जरूर देख रहे हों। साथ ही वॉर्नर ने आरसीबी की टीम को आईपीएल इतिहास में सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली टीम बताया।
और पढ़ें: जावेद मियांदाद के पास है पाकिस्तान का पूरा कर्ज उतारने का प्लान, जानें क्या कहा
वॉर्नर ने कहा, 'बगैर किसी शक के यह कहा जा सकता है कि आरसीबी आईपीएल में सबसे खराब परफॉर्मेंस करने वाली टीम है। उनकी टीम में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल (2011 से 2017 तक) और दूसरे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं फिर भी उन्हें अभी तक आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार है। उन्होंने अभी तक दो फाइनल खेले हैं लेकिन ज्यादातर समय वह टूर्नमेंट के दूसरे राउंड में भी नहीं पहुंचे हैं।'
और पढ़ें: संन्यास नहीं टीम में वापसी की राह तलाश रहे पार्थिव पटेल, मानी सौरव गांगुली की सलाह
आपको बता दें विराट कोहली ने आरसीबी के लिये सिर्फ 49 मैचों में जीत हासिल की है, जिससे उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत महज 47.16 रहा है। साल 2016 में आरसीबी की टीम ने विराट कोहली के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे हराकर खिताब जीतने के सपने को चूर कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
