आर अश्विन का टीम इंडिया के लिए वनडे और टी-20 का हिस्सा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण: गौतम गंभीर
अहमदाबाद। रविचंद्रन अश्विन भारतीय टेस्ट टीम का अभिन्न अंग हैं और वह ना सिर्फ गेंद बल्कि बैट से भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच बचाने में सफल रही थी। अश्विन का शानदार फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी जारी है और दूसरे टेस्ट में अश्विन ने ना सिर्फ 8 विकेट लिए बल्कि शतकीय पारी भी खेली जिसकी बदौलत भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट में जीत मिली। मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते अश्विन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। लेकिन जिस तरह से अश्विन वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं उसको लेकर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अफसोस जताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
गौतम गंभीर ने कहा कि एक ऐसा क्रिकेटर जोकि टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने के करीब है और पांच टेस्ट शतक लगा चुका हो और बावजूद इसके वह सफेद गेंद टीम का हिस्सा नहीं हैं और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अश्विन जबरदस्त खिलाड़ी हैं। अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनके पास बहुत ही विविधता है। जिस स्तर का क्रिकेट उन्होंने खेला है और जिस तरह का असर वो मैच पर डालते हैं वह अविश्वसनीय है।
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब रविचंद्रन अश्विन ने घरेलू पिच पर इस तरह का शानदार प्रदर्शन किया हो। जब यह बात करते हैं कि वह क्यों अलग हैं, पहली बात उनके पास इतना अधिक अनुभव है और जब वह घर में खेलते हैं तो उनके पास जबरदस्त अनुभव होता है, जब उन्हें यह पता हो कि विकेट उनकी मदद करेगा तो वह जबरदस्त खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह खेल के जबरदस्त छात्र हैं। हमने यह हमेशा देखा है कि वह सीखना चाहते हैं। उनके साथ कुछ फिटनेस की दिक्कत थी, लेकिन हमने कोच रवि शास्त्री से सुना है कि अश्विन फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहे हैं, लिहाजा अश्विन लंबे स्पेल डाल सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
