For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस अंदाज में भारतीय क्रिकेटरों ने मनाया फादर्स डे, विराट ने शेयर किया बचपन का फोटो

नई दिल्ली। दुनिया भर में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट के सितारों तक, हर कोई अपने अंदाज में फादर्स डे की शुभकानाएं भेज रहा है। सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटर्स अपने पिता को उनके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया कह रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना और शिखर धवन समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता और बच्चों के साथ तस्वीर पोस्ट की।

यहां जानिए किस क्रिकेटर ने कैसे मनाया फादर्स डे

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने पिता रमेश तेंदुलकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "पापा, आप हमेशा मेरे पहले हीरो और प्रेरणा रहेंगे।"

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने पिता के साथ बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस फादर्स डे के दिन कुछ यादगार काम करें। और इसे अपने पिता के साथ विशेष बनाएं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपने मां-बाप का फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना असली हीरो बताया।

सुरेश रैना

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अपनी दो साल की बेटी ग्रेसिया के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर फादर्स डे का जश्न मनाया। रैना ने लिखा, "मेरी नन्ही राजकुमारी से मेरा दिन रोशन हो जाता है, तुम्हारा शुक्रिया।"

शिखर धवन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गब्बर शिखर धवन ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता को शुक्रिया किया। धवन ने ट्वीट किया, "पापा मेरे साथ खड़े होने के लिए आपका शुक्रिया। आपने मुझे जो शिष्टाचार और सेवा करना बचपन से सिखाया है, हंसता हूं मन में कि उस वक्त वो चीज कितनी बोरिंग लगती थी, पर वोही चीज मैं आज अपने बच्चों को सिखाता हूं।"

एमएस धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल अकाउंट से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा की एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की गई। आईपीएल के 11वें सीजन के दौरान जीवा और धोनी की ढेर सारी फोटो और वीडियो वायलर हुए। जीवा टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर और स्टेडियम में खूब मस्ती करती नजर आईं थी।

Story first published: Sunday, June 17, 2018, 20:46 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+