कोहली-अनुष्का को हरभजन ने परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए दिया यह टिप्स
नई दिल्ली। हरभजन सिंह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बेबाक अंदाज और बेफ्रिक रवैये के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी गेंदबाजी से भारत को कई मुकाबलों में जीत दिलाने वाले हरभजन ने अपने जीवन के कई रोचक किस्से एक टीवी शो 'नो फिल्टर नेहा' में बताए। भज्जी ने जहां इस शो में अपने और अपनी पत्नी के बारे में भी बातें की तो वहीं विराट कोहली को भी रिलेशनशिप से जुड़ी हुए सलाह दे डाली।

विराट अनुष्का को भज्जी की सलाह
शो के दौरान जब नेहा धूपिया ने हरभजन से सवाल किया कि कुछ सेलिब्रेटी कपल को रिलेशनशिप एडवाइज दीजिए तो भज्जी ने अपनी बात कही। हरभजन ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए कहा- "शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। मुश्किल समय में अपने साथी के साथ रहे। जब आप एक-दूसरे को ज्यादा समझने लगते हैं तो चीजें काफी आसान होने लगती हैं।"
|
जहीर-सागारिका और सानिया-शोएब के लिए दिलचस्प सलाह
भज्जी ने कोहली के अलावा सानिया मिर्जा-शोएब मलिक, जहीर खान-सागारिका को भी अपनी दिलचस्प सलाह देने में गुरेज नहीं किया। उन्होंने सानिया-शोएब को आपस में कुछ समय साथ गुजारने को कहा, तो जहीर-सागारिका को कुछ समय एक दूसरे से दूर गुजारने को कहा। ये सभी बातें शो के दौरान चल रही बातचीत का हिस्सा थी। शो से जुड़ी कुछ झलकियां भज्जी ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

युवराज ने की थी गीता से मिलवाने में मदद
इसी दौरान हरभजन ने यह राज भी खोला कि युवराज सिंह ने उनको गीता बसरा से मिलवाने में उनकी मदद की थी। उन्होंने बताया- "मैंने जब पहली बार पोस्टर में गीता को देखा तो युवराज से पूछा था कि ये लड़की कौन है? " इसके बाद हरभजन ने बताया की गीता ने एक दो बार आईपीएल टिकट को लेकर उनको मैसेज किए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
