WWC INDvPAK Live: भारत ने पाकिस्तान को 95 रनों से हराया
डर्बी। आईसीसी महिला विश्वकप 2017 का 11वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच डर्बी में खेला जा रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ने अपनी शानदार शुरूआत करते हुए अपने पहले ही मैच में तीन बार की चैंपियन मेजबान इंग्लैंड को हराया था। जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को एक तरफा मुकाबले में हराया था। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो उसे अभी तक अपने दोनों मैच में बड़ी हार मिली है। भारत की स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में है। इंग्लैंड के खिलाफ शतक से चूकने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे पूरा कर लिया।
आपको बता दें कि आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय टीम पाकिस्तान के हाथों कभी नहीं हारी है। इस हिसाब से दबाव पाकिस्तान की टीम पर होगा। हालांकि पाकिस्तान की टीम पुरुष टीम की ही तरह बड़े उलटफेर करने में माहिर है।
पढ़ें मैच के LIVE अपडेटः-
- भारत ने पाकिस्तान को 95 रनों के विशाल स्कोर से हराया दिया।
- मानसी जोशी ने 2 विकेट लिए।
- भारत की एकता विष्ट ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
- पाकिस्तान की पूरी टीम 74 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गई।
- पाकिस्तान हार के कगार पर है। भारतीय महिला टीम ने आईसीसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को मिली हार का बदला ले लिया है।
- 59 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के 9 विकेट गिर चुके है।
- पाकिस्तान को लगा छठा झटका, 0 रन बनाकर इकबाल आउट
- 25 के स्कोर पर आधी पाकिस्तान टीम पवेलियन लौटी, 5 रन बनाकर आबिदी हुईं दीप्ति का शिकार
- पाकिस्तान की हालत खस्ता, 14 रन पर गंवाए चार विकेट, जावेद 0 रन पर आउट
- पाकिस्तान की हालत खस्ता, 9 रन पर गंवाए तीन विकेट, 0 पर आउट हुईं सिद्रा नवाज
- 8 के स्कोर पर पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, जेवेरिया खान 6 रन बनाकर गोस्वामी का शिकार बनीं।
- 1 को स्कोर पर पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, सस्ते में आउट हुईं जफर
- भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 170 का लक्ष्य
- भारत का 9वां विकेट गिरा, एकता बिष्ट आउट
- भारत का आठवां विकेट गिरा, सुषमा शर्मा आउट
- 145 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा, गोस्वामी आउट
- 111 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, मेशराम आउट
- 107 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, हरमनप्रीत आउट
- 94 के स्कोर पर भारत की पारी लड़खड़ाई, मिताली के बाद दीप्ति शर्मा भी आउट
- 93 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, कप्तान मिताली राज आउट
- 74 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, अर्धशतक से चूकी पूनम राउत आउट
- भारत की सधी हुई बैटिंग, स्कोर 50 के पार
- 7 के स्कोर पर गिरा भारत का पहला विकेट, स्मृति मंधाना आउट
- भारतीय टीम में शिखा पांडेय की जगह मांसी जोशी को शामिल किया गया है।
- भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
- भारतीय महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):- पूनम राउत, स्मृति मंधाना, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ती शर्मा, मोना मेश्राम, शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, सुषमा वर्मा (कीपर), पूनम यादव।
- पाकिस्तान महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):- आयशा जफर, नाहिदा खान, जवेरिया खान, इमर जावेद, नैन अबीदी, असमावीया इकबाल, सिडा नवाज (कीपर), सना मीर (कप्तान), नैश्रा संधू, डायना बेग, सैदा यूसुफ।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
