CWC2019: किसके आने की वजह से रोहित शर्मा ने विश्व कप में लगाई 'दो सेंचुरी', चहल ने खोला राज
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक बार फिर से करारी शिकस्त दी है। रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर चारों खाने चित्त कर दिया। चाहे बैटिंग की बात हो या फिर बॉलिंग और फील्डिंग कहीं भी सरफराज अहमद के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम मुकाबले में नजर नहीं आई। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 89 रनों (DLS) से करारी शिकस्त दी। इस मैच के हीरो भारतीय ओपनल और टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा बने, जिन्होंने 140 रनों की शानदार पारी खेली। अभी तक रोहित शर्मा ने विश्वकप में खेले गए तीन मैचों में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। आखिर रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के पीछे क्या राज है, इसका खुलासा किया है टीम के ही सदस्य यजुवेंद्र चहल ने। यजुवेंद्र चहल और रोहित शर्मा की बातचीत का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है, जिसमें चहल भारतीय ओपनर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

चहल का खुलासा- इंग्लैंड में आखिर क्यों बोल रहा रोहित का बल्ला
बीसीसीआई की ओर से ट्वीट किए गए इस वीडियो में यजुवेंद्र चहल बताते हैं कि आखिर रोहित शर्मा का बल्ला लगातार क्यों बोल रहा है। आखिर वो कौन हैं जिनके आने की वजह से रोहित शर्मा दो सेंचुरी मारी है। दरअसल, यजुवेंद्र चहल ने इस वीडियो में रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर कई खुलासे हुए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा भी उनकी बातों को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें:- PakVsIndia : पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी विश्व कप जीत के ये हैं 4 HERO
|
बीसीसीआई ने ट्वीट किया 2.19 सेकंड का VIDEO
इस दौरान चहल ने टीम इंडिया और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले और उनकी पारी को लेकर रोहित शर्मा से सवाल किया, तो रोहित ने कहा, "इंग्लैंड में विकेट कैसा भी हो, आपको थोड़ा समय देना पड़ता है। 6-7 ओवर देखना पड़ता है कि क्या हो रहा है, पिच से बॉल अच्छा आ रहा है कि नहीं बैट पर, क्योंकि हमारी टीम को स्ट्रोक खेलना पसंद आता है। हमारी टीम के लिए जरूरी है ऐसी कोशिश करना। नई बॉल देखना है उसके बाद अटैक करना शुरू करते हैं गेंदबाजों पर।"

जब रोहित ने कहा- कप्तान बन सकते हैं चहल
इस दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि चहल कप्तान बन सकते हैं। इसके लिए उन्होंने मैच के दौरान का एक वाक्या बताया। उन्होंने कहा कि चहल ने मैच के दौरान कहा था कि कुलदीप का बॉलिंग छोर बदलना चाहिए, जिसके बाद रोहित ने कप्तान कोहली से बात करके कुलदीप का छोर चेंज कराया। जिसका फायदा हुआ और कुलदीप ने पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने खेली 140 रनों की शानदार पारी
बता दें कि रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ भी बहुत संभलकर शुरुआत की और वर्ल्ड कप 2019 में अब तक खेले 3 मैचों में 159.50 की औसत से 319 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 वर्ल्ड कप मैचों में अब तक 2 शतक जड़ दिए हैं और इस दौरान उन्होंने 97.55 के स्ट्राइक रेट से 30 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं। रोहित किसी भी वर्ल्ड कप मैच में (113 गेंदों में 140 रन) भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के जड़े। टीम इंडिया के हिटमैन भारतीय जीत के पहले हीरो बने और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
