INDvSL Preview: आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया
पालेकेले। श्रीलंका के लंबे दौरे का शानदार आगाज करने वाली भारतीय टीम की निगाहें तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर होंगी। दरअसल तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला और दूसरा टेस्ट मैच भारत ने क्रमशः 304 रन और पारी व 53 रनों के बड़े अंतराल से जीत लिया है। जहां पहले मैच में काफी समय बाद टेस्ट क्रिकट में वापसी करने वाले शिखर धवन ने तूफानी पारी खेली थी। तो वहीं दूसरे मैच में भारत की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे के शतक और रविंद्र जडेजा का ऑलराउंडर प्रदर्शन भारत की जीत के कारक रहे।
हालांकि आईसीसी नियमों के उल्लंघन के चलते रविंद्र जडेजा को एक टेस्ट मैच का सस्पेंशन मिला है। जिसके बाद पूरे कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतिम ग्यारह में कुलदीप यादव का खिलाया जाना तय है। हालांकि जडेजा की जगह अक्षर पटेल को 15 सदस्यीय भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया है।
पहले मैच में ओपनिंग करने वाले अभिनव मुकुंद की जगह टीम में केएल राहुल की वापसी हुई थी। राहुल ने अपने कोलंबो टेस्ट में शानदार पारी खेली थी। श्रीलंका की बात करें तो उसके लिए बुरी खबर है। मुख्य गेंदबाज रंगना हेराथ चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले नुवान प्रदीप और असेला गुणारत्ने टीम से बाहर हो चुके हैं। हालांकि प्रदीप और हेराथ की जगह दुसमंथा चामेरा और लाहिरू गमगे को टीम में बुलाया गया है।
भारतीय टीम अपने 85 साल के टेस्ट इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार विदेशी सरजमीं पर किसी सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीत पाई है। भारत ने इससे पहले सिर्फ एक बार विदेशी धरती पर किसी सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीते। मंसूर अली खां पटौदी की अगुवाई वाली टीम ने फरवरी, मार्च 1968 में न्यूजीलैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हराया था। इस दौरान हालांकि टीम ड्यूनेडिन में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच हार गयी थी। इसके बाद भारत ने वेलिंगटन और ऑकलैंड टेस्ट जीते थे।
अब विराट कोहली के पास पहली बार विदेशी जमीं पर लगातार तीन टेस्ट मैच जीतने का मौका है। इससे पहले कभी भी भारतीय टीम किसी भी देश में लगातार तीन टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
टीमें:
भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, वृध्दिमान साहा (कीपर), हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, अक्षर पटेल, अभिनव मुकुंद, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा।
श्रीलंका: दीमुथ करुनारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला (कीपर), धनंजय डि सिल्वा, दिलरुवन परेरा, मलिन्डा पुष्पककुमार, दुश्मांथा चमेरा, लाहिरू गमगे, लक्ष्मण सैंडकन, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, लाहिरू थिरिमने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
