Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली की जहरीली हवा देख डर गए आर अश्विन, कहा- सांस लेने से रोकती है

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच की मेजबानी को तैयार राजधानी दिल्ली इन दिनों गैस-चैंबर में तब्दील हो चुकी है। आम नागरिकों से लेकर हर कोई इससे परेशान है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के चलते हवा में घुले खतरनाक पॉल्यूटैंटस के चलते दिल्ली एनसीआर में हेल्थ इमर्जेंसी घोषित की जा चुकी है। ऐसे में भारत दौरे पर आये बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने गुरुवार और शुक्रवार मास्क पहनकर अभ्यास सत्र में भाग लिया। वहीं भारतीय टीम भी शुक्रवार को मास्क पहनकर अभ्यास करती दिखाई दी। देवधर ट्रॉफी में लगातार 2 मैचों के हारने के बाद इंडिया सी की टीम बाहर हो गई और जिसके बाद टीम के लिए खेल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दिल्ली पहुंचे।

और पढ़ेें: INDW vs WIW: आखिरी ओवर में थी 8 रनों की दरकार, लास्ट बॉल पर 1 रन से हारा भारत, जानें कैसा था रोमांच

अश्विन ने बताया दिल्ली में है डराने वाली हवा

दिल्ली पहुंच कर आर अश्विन ने कहा कि वह यहां कि हवा की गुणवत्ता और उसमें घुला जहर देखकर डर गए। अश्विन ने दिल्ली के इन हालात को बेहद डरावना और इमर्जेंसी जैसे हालात वाला करार दिया।

अश्विन ने दिल्ली पहुंचकर ट्वीट किया, 'दिल्ली की हवा सचमुच डराने वाली है, इस ग्रह पर जो ऑक्सिजन हम सांस के जरिए लेते हैं वह मानवजाति के लिए आधारभूत जरूरत है। यह सचमुच इमर्जेंसी है।'

देवधर ट्रॉफी से घर लौट रहे थे अश्विन

देवधर ट्रॉफी से घर लौट रहे थे अश्विन

रविचंद्रन अश्विन शुक्रवार को रांची में भारत A के लिए देवधर ट्रॉफी का अपना मैच खेल रहे थे। उनकी टीम भारत C से हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई तो अश्विन दिल्ली आए हैं। अश्विन बांग्लादेश के लिए खेल रही भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन वह अपने घर चेन्नई जाने के लिए दिल्ली आये थे। लेकिन जब वह सुबह दिल्ली पहुंचे तो जहरीली हो चुकी हवा से उनका सामना हुआ।

उत्तर भारत में मैच कराने से पहले बीसीसीआई रखेगा इस बात का ध्यान

उत्तर भारत में मैच कराने से पहले बीसीसीआई रखेगा इस बात का ध्यान

बता दें इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश की टीम भी दिल्ली में ही है। रविवार को दोनों टीमों को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करना है। प्रदूषण को लेकर मैच की जगह बदलने की बात जब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली से की गई तो उन्होंने कहा कि आखिरी वक्त पर मैदान बदल पाना मुश्किल काम है, इसलिये मैच दिल्ली में ही होगा। हालांकि आगे से उत्तर भारत में मैच कराने से पहले बोर्ड इन बातों का ध्यान जरूर रखेगा।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 14:04 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+