Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: जीत के बाद विराट कोहली ने बताया, 'इस कारण हार्दिक पंड्या को सौंपा आखिरी ओवर'

तिरुवनंतपुरम। टीम इंडिया ने मंगलवार को विराट काम किया और कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड को पहली बार टी20 सीरीज में मात दी है। इस जीत का सेहरा कप्तान साहब ने पूरी टीम के सिर पर बांधा। रोमांच से भरे इस मैच में एक वक्त ऐसा लगा कि मैच भारत के हाथ से गया लेकिन कैप्टन कोहली ने अचानक एक निर्णय लिया, जिसे देखकर हर कई हैरान रह गया और वो फैसला था आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या को देना, जबकि सब कुलदीप यादव की ओर नजरें गड़ाए बैठे थे। कोहली का ये फैसला वरदान साबित हुआ और भारत 6 विकेट से मैच जीत गया। अपने इस फैसले के बारे में विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेस वार्ता में बताया। कोहली ने कहा कि पंड्या को आखिरी ओवर सौंपने के कारण बताए, उन्‍होंने कहा कि हार्दिक के ऑफ कटर्स बेहतरीन होते हैं चूंकि विकेट पर नमी थी और गेंद रुक रही थी, ऐसे में मैंने यह फैसला किया कि बॉल हार्दिक के हाथ में देनी चाहिए।

आपको बता दें कि आखिरी ओवर में न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी लेकिन पांड्या ने इस ओवर में महज 12 रन ही दिए, मैच के बाद कोहली ने कहा कि हमें हार्दिक पर पूरा भरोसा था और उन्होंने भरोसे की लाज रखी। कोहली ने एक खास बात भी कही, उन्होंने बोला कि हार्दिक ने तीन गेंद के बाद कहा कि मैं कर लूंगा, आप चिंता मत करो, एक कप्तान के तौर पर जब आपको गेंदबाज से इस तरह का आत्मविश्वास मिलता है तो आपके पास कहने को कुछ नहीं होता, हार्दिक लाजवाब हैं।

न्यूजीलैंड को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में छह रनों से पराजित किया

मालूम हो कि भारत ने बारिश से बाधित तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में मंगलवार को न्यूजीलैंड को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में छह रनों से पराजित किया। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बारिश के कारण यह मैच 20 ओवर से घटाकर आठ ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए। किवी टीम आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी और सीरीज से हाथ धो बैठी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+