अगर ऐसा हुआ तो भारत कर सकता है पाकिस्तान को तबाह : मोंटी पनेसर
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप के 2021 संस्करण में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत वह है जो पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित करेगी। यह ब्लॉकबस्टर क्लैश 24 अक्तूबर 2021 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली है। लेकिन इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बताया कि कैसे भारतीय टीम पाकिस्तान को तबाह कर सकती है।
मोंटी पनेसर ने निष्कर्ष निकाला, "पाकिस्तान के लिए, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी अहम हैं। शाहीन बाएं हाथ के शानदार तेज गेंदबाज हैं और उनकी नजर ज्यादा से ज्यादा भारतीय विकेटों पर होगी। मुझे यकीन है कि विराट और केएल राहुल के पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ पर्याप्त अभ्यास है। अगर भारत के गेंदबाज बाबर आजम को जल्दी आउट कर देते हैं, तो वे ताश के पत्तों की तरह पाकिस्तान को तबाह कर सकते हैं।" मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट, 26 वनडे और 1 टी20 मैच खेला। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ष 2013 में इंग्लैंड की ओर से खेला था।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup : भारत-पाकिस्तान के बीच हो चुके हैं 5 मैच, जानिए कब-कहां हुए, क्या थे नतीजे
इस मुकाबले से पहले मोंटी पनेसर ने कहा है कि पाकिस्तान एक अप्रत्याशित पक्ष है। उन्होंने कहा कि उनका दिन हो तो फि पाकिस्तान की टीम दुनिया की किसी भी क्रिकेट टीम को हरा सकती है, लेकिन कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ भारत का रिकाॅर्ड देखते तो पाकिस्तान कमजोर नजर आता है।
मोंटी पनेसर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा, "आप पाकिस्तान की भविष्यवाणी नहीं कर सकते पाकिस्तान को सिर्फ पाकिस्तान ही हरा सकता है। अपने दिन पर वे दुनिया की किसी भी टीम को मात दे सकते हैं। पाकिस्तान इस बार वास्तव में प्रेरित है और किसी भी टीम को नहीं बख्शेगा। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनके समग्र रिकॉर्ड को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी होगा। पाकिस्तान दबाव में होगा, भारत पर नहीं।"
मोंटी पनेसर ने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण होंगे वे हैं बाबर आजम और शाहीन अफरीदी। 39 वर्षीय पनेसर ने यह भी कहा कि अफरीदी एक शानदार तेज गेंदबाज हैं और सभी भारतीय बल्लेबाजों पर अटैक करने का इंतजार कर रहे होंगे। पनेसर ने यह भी कहा कि केएल राहुल और भारतीय कप्तान विराट कोहली को बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी के खिलाफ कुछ अभ्यास करना होगा। मोंटी पनेसर ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि यदि भारतीय गेंदबाज मैच में काफी पहले बाबर आजम का विकेट ले सकते हैं, तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप गिर जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
