Happy New Year 2019: सिडनी की सड़कों पर विराट और अनुष्का ने यूं मनाया न्यू ईयर

नई दिल्ली। 2019 की शुरुआत से पहले 2018 की शाम को सभी ने अपने तरीके से यादगार बनाया। आम से लेकर खास शख्स ने साल के आखिरी दिन को अपने हिसाब से सेलिब्रेट किया। ऐसे में बड़े सितारे कैसे पीछे रहते।ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी नए साल से पहले अपनी पत्नी अनुष्का के साथ सिडनी की सड़क पर लुत्फ उठाएं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
शेयर की तस्वीर :
भारत में 31 दिसंबर 2018 को शाम 6.30 बजे तो ऑस्ट्रेलिया में 2019 का वेलकम किया जा चुका था। विराट कोहली ने खुद यह पोस्ट शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया है। 36,13,942 लोगों ने इसे लाइक किया है।

खूब जंच रहे थे दोनों:
विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सभी को नया साल मुबारक हो। आने वाला साल बेहद शानदार हो और सभी को भगवान का आशीर्वाद बना रहे। विराट कोहली ने ब्लैक कॉम्बिनेशन में कपड़े पहन रखे थे, वहीं अनुष्का ने सिल्वर कलर के ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
|
पहले भी पोस्ट की थी तस्वीर:
तीसरे टेस्ट मैच में जीत मिलने के बाद विराट कोहली ने सिडनी टेस्ट के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट कोहली के बगल में अनुष्का अपना चेहरा हल्का सा छुपाते हुए हंसती दिखाई दे रही हैं।
|
अनुष्का ने भी शेयर की तस्वीर :
विराट कोहली के बाद अनुष्का शर्मा ने भी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह विराट कोहली के साथ नजर आ रही है। अनुष्का ने सभी को नये साल की शुभकामनाएं दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
