2025 चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े, रमीज रजा ने बताई दिल की बात
नई दिल्लीः पाकिस्तान में धीरे-धीरे क्रिकेट की वापसी होने लगी है। हालांकि हाल में ही न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने उनकी धरती पर आकर खेलने से मना कर दिया था लेकिन ईसीबी ने अगले साल यहां आने के लिए अपने प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान बोर्ड ने सबसे बड़ा हाथ आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी के जरिए मारा है। पीसीबी चीफ रमीज राजा ने बताया है इसके लिए बोर्ड को कितने पापड़ बेलने पड़े।
पाकिस्तान में इससे पहले 1996 का वर्ल्ड कप हुआ था जो मुख्य तौर पर भारत और फिर श्रीलंका के साथ भी शेयर हुआ था। ये तीन देश संयुक्त तौर पर तब मेजबान थे। इसके बाद से पाकिस्तान में आईसीसी की प्रतियोगता नहीं हुई लेकिन अब 2025 के बाद 50 ओवर का एक बड़ा टूर्नामेंट यहां पर खेला जाएगा। आईसीसी की यह घोषणा पाकिस्तान के लिए बड़ी राहत के तौर पर आई है।

सच बोला और दिल से बोला- रमीज राजा
पूर्व पाक कप्तान रमीज राजा ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने आईसीसी के साथ बहुत मजबूती से बात रखी। उन्होंने सच बोला और दिल से बोला।
रमीज कहते हैं कि, ये भावनात्मक मामला भी था जिसका सामना हमको करना था, और मुझे लगता है दुनिया ने हमारी पीड़ा को समझा है। यहां मैं आपसे प्रशासक नहीं बल्कि क्रिकेटर के तौर पर बात कर रहा हूं। मेरे ख्याल ने दुनिया ने हमारी बात अच्छे से सुनी है और सही तरीके से समझी है। दुनिया ने यह भी अहसास किया कि हमने कितना प्रयास किया है और आप क्रिकेट की दुनिया में पाकिस्तान को दरकिनार नहीं कर सकते।

ऑस्ट्रेलिया भी अगले साल करेगा पाकिस्तान का दौरा
बता दें कि पाकिस्तान का पिछले एक दशक से बहुत बुरा हाल रहा है क्योंकि 2009 में श्रीलंका टीम की बस पर हुआ हमला एक ऐसी रुकावट बन गया जिसको तोड़ने के लिए दुनिया के किसी क्रिकेट देश ने अपनी सिरदर्दी नहीं बढ़ाई। 2009 में छह पुलिसवाले और दो नागरिक मारे गए थे।
अब अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया भी अगले साल पाकिस्तान का दौर करेगा जो 1998 के बाद से पहली बार होगा। ये दोनों देश तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे इंटनरेशनल और एक टी20 मैच खेलेंगे।

भारत-पाक ट्राई सीरीज में खेल सकते हैं-
राजा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि भारत चैम्पियंस ट्रॉफी खेलता है या नहीं। भारत ने 2013 से पाकिस्तान का द्विपक्षीय सीरीज में भी बहिष्कार किया हुआ है और दोनों देश केवल आईसीसी प्रतियोगिताओं में ही एक दूसरे का आमना-सामना करते हैं।
सौरव गांगुली और रजा के बीच दुबई में आईसीसी मीटिंग हुई थी। इस पर रजा ने कहा कि भविष्य में भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध होने मुश्किल हैं लेकिन तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज में खेला जा सकता है। यह सब कहना मुश्किल है क्योंकि भारत-पाकिस्तान का राजनीतिक मामला बड़ा ही पेचीदा सा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
