Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली के रणजी ट्रॉफी कैंप के 30 संभावितों में जुड़ा कोहली, धवन जैसे खिलाड़ियों का नाम

नई दिल्ली: कप्तान विराट कोहली, ईशांत शर्मा, शिखर धवन और ऋषभ पंत सहित भारत के खिलाड़ियों को सोमवार को यहां शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए दिल्ली टीम के 30 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 9 दिसंबर को दिल्ली में केरल के खिलाफ अभियान के साथ होगी।

भले ही कोहली का नाम दिल्ली की रणजी टीम के संभावितों में शामिल है लेकिन उनके टीम इंडिया के साथ जुड़ी प्रतिबद्धताओं के कारण टूर्नामेंट में शामिल होने की संभावना नहीं है। वहीं, धवन और ईशांत सरीखे खिलाड़ी, जो सभी प्रारूप नहीं खेलते हैं, उनके राष्ट्रीय टीम में नहीं होने पर चयन के लिए उपलब्ध होने के आसार होंगे।

पंत भी टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं। पंत भारत की टीम का हिस्सा था जिसने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था, यह सीरीज डे-नाइट टेस्ट के साथ रविवार को संपन्न हुई थी लेकिन पंत को खेलने के लिए नहीं मिला था। इसलिए, उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खिलाया गया। पंत के साथ ही भारत ने पंजाब के बल्लेबाज शुबमन गिल को भी टेस्ट से रिलीज कर दिया था और साहा के कवर के तौर पर आंध्र के विकेटकीपर भरत की टीम इंडिया में एंट्री हुई थी।

शॉर्टलिस्ट में भारत के एक और खिलाड़ी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी हैं।

संभावितों के नाम इस प्रकार हैं:

विराट कोहली, शिखर धवन, ईशांत शर्मा, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, कुंवर बिधुरी, जोंटी सिद्धू, नितीश राणा, शिवम शर्मा, विकास टोकस, प्रभु विजय, ध्रुव शौरी, विकास मिश्रा, तेजस बरोका, मनन शर्मा, सुबोध शर्मा, सुबोध शर्मा हितेन दलाल, शिवांक वशिष्ठ, अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, करण डागर, कुणाल चंदेला, कुलवंत खेजरोलिया, ललित यादव, गौरव कुमार, राजेश शर्मा, हिमांश सिंह, कुलदीप यादव, पवन सुयाल, क्षितिज शर्मा।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 8:04 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+