एक साथ मैदान पर उतरेंगे सहवाग, गेल और अफरीदी, मचेगा कोहराम
नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक बार फिर से मैदान पर देखना हर फैंस का सपना होता है। दरअसल अब ये सपना पूरा होने वाला है। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं लेकिन ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से मैदान पर उतरेंगे। इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर होंगे क्रिस गेल। जी हां, दरअसल ये दिग्गज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आगामी क्रिकेट लीग टी10 में नजर आएंगे।

T10 होगा लीग का नाम
इन खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंका के कुमारा संगाकारा ने भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आगामी क्रिकेट लीग टी10 में खेलने के लिए मंजूरी दे दी है। इस लीग में कुछ मैच 10-10 ओवर के होंगे जिनका समय 90 मिनट का होगा।

शाहिद अफरीदी टीम पखतून की कप्तानी करेंगे
आपको बता दें कि 21 से 24 दिसंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में शाहिद अफरीदी टीम पखतून की कप्तानी करेंगे।

इनिंग खत्म होते ही एक्रोबेटिक परफॉर्मेंस, बैंड, परेड, लाइव म्यूजिक
वेबसाइट स्पोर्ट्सवाला की रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को सिलेक्ट करने के लिए फ्रेंचाइजी एक ड्राफ्ट सिस्टम का इस्तेमाल करेंगी। इस टी20 लीग में प्री-इवेंट पार्टियां, रेड कार्पेट इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स भी आयोजित किए जाएंगे। जब एक इनिंग खत्म होगी तो एक्रोबेटिक परफॉर्मेंस, बैंड, परेड, लाइव म्यूजिक के अलावा सिलेब्रिटीज लोगों से बात भी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल पंजाबी, पखतून, मराठा, बांग्ला, लंकन्स, सिंधी, केरलाइट और अन्य टीमों के इस लीग में खेलने की पुष्टि हो चुकी है।

क्रिकेट को 90 मिनट के गेम्स की बराबरी पर लाना मकसद!
रिपोर्ट्स के मुताबिक एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सदस्य मुल्क होल्डिंग ने कहा- "हम इस कॉन्सेप्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह क्रिकेट को वर्ल्ड स्पोर्ट्स के उन गेम्स के बराबर लाएगा जो 90 मिनट के होते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
