..तो क्या बैन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ और वार्नर को मिल सकता है खेलने का मौका
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी के दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाड़ी डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट स्टीव स्मिथ को गेंद के साथ छेड़छाड़ के लिए दोषी पाया गया था और उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पिछले महीने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को एक-एक साल जबकि बेवक्राफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इस विवाद के बाद क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया की साख को काफी धक्का लगा था,जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया था। इस प्रकरण के बाद एक बार फिर इन खिलाड़ियों के वापस मैच में खेलने की संभावना बढ़ती दिखाई दे रही है।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच औऱ अभी वर्तमान में पाकिस्तान टीम की कोचिंग का दायित्व निभा रहे मिकी आर्थर का कहना है कि गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए गे इन तीनों खिलाड़ियों को काउंटी क्रिकेट में खेलने का मौका मिलना चाहिए। एक वेबसाइट के माध्यम से अपनी बात लिखते हुए आर्थर ने कहा की मैं मानता हूं की इन तीनों खिलाड़ियों ने बड़ी गलती की है लेकिन उन्होंने इसकी भारी कीमत चुकाई है। उन्होंने कहा की स्टीव स्मिथ इस सजा से काफी दुखी होंगे और वही वार्नर और बेनक्राफ्ट के लिए भी इस सजा को सहना बहुत मुश्किल हो रहा होगा ऐसे में उन्होंने आशा जताई है की अगर इंग्लैंड का क्रिकेट बोर्ड( ईसीबी) इन खिलाड़ियों के को खेलने की इजाजत दे देता है तो यह एक बेहतर कदम होगा। बता दें की आर्थर 2010 से लेकर 2013 तक ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच रहे हैं। उन्होंने यह उम्मीद जताई है की काउंटी क्रिकेट में इन खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
