आखिर क्यों विराट-अनुष्का की ये तस्वीर हो रही है वायरल, क्या है माजरा?
मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा...जिनके इश्क के चर्चों से गलियां गुलजार हैं लेकिन ये दोनों हैं कि कभी कुछ जुबां से कहते ही नहीं है।
बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट के गलियारों तक में इन लव-बर्ड्स के किस्से सुने जाते हैं लेकिन कभी दोनों एक-दूसरे के बारे में पब्लिक प्लेस पर कुछ नहीं कहते हैं लेकिन इस बार विराट मियां ने कुछ ऐसा किया है जिसके कारण लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि अनुष्का केवल उनका प्यार ही नहीं बल्कि उनका लकी चार्म भी हैं।

विराट कोहली
दरअसल विराट कोहली ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट की प्रोफाइल पिक्चर पर अनुष्का शर्मा को जगह दी है, जिसके बाद तो उनके फैंस और उनके चाहने वाले मुस्कुराते हुए इस बात पर चर्चा करने लगे कि लो कोहली ने तो अब खुले मंच पर अपनी दिल की बात कह दी है।

विराट का लकी चार्म
इसी वजह से कोहली की अनुष्का संग वाली प्रोफाइल तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि लोग अनुष्का को इसलिए विराट का लकी चार्म कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में अनुष्का, कोहली से मिलने बैंगलुरू पहुंची थी और उसी के एक दिन बाद बीसीसीआई ने ऐलान किया कि कोहली अब आईपीएल के लिए फिट हैं।

विराट को फिट घोषित कर दिया
आपको बता दें कि बुधवार को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने विराट को फिट घोषित कर दिया। कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन 16 मार्च को चोट लगी थी, उनके कंधे के लिगामेंट में काफी खिंचाव था, जिसकी वजह से उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी गई थी।

छठे नंबर पर मौजूद
तीन मैचों के बाद प्वाइंट टैली में विराट की आईपीएल टीम आरसीबी 2 अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। कोहली की जगह शेन वाटसन आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। 14 अप्रैल को बैंगलुरू का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।

ये हैं क्रिकेटर्स की हॉट प्रेमिकाएं और पत्नियां...सच में गजब हैं...
भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि धर्म है, इसलिए यहां के क्रिकेट खिलाड़ी केवल एक प्लेयर नहीं बल्कि उन्हें लोग सेलिब्रेटी की तरह से ट्रीट करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications