Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लहंगे में अनुष्का, शेरवानी में कोहली... कहीं इरादा सगाई का तो नहीं...तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों तस्वीरों में हद से ज्यादा हसीन लग रहे हैं लेकिन एक खास बात तस्वीर में दिख रही है और वो ये कि दोनों ही तस्वीर में शादी जैसी पोशाक में हैं।

कहीं सगाई या शादी का प्लान तो नहीं ?

कहीं सगाई या शादी का प्लान तो नहीं ?

मतलब कि अनुष्का जहां पिंक कलर के हैवी लहंगे में हैं तो वहीं कोहली शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर ये कहा जाने लगा कि दोनों ने कहीं सगाई या शादी का प्लान तो नहीं कर लिया लेकिन इससे पहले उनके चाहने वाले कुछ और कयास लगाए, आपको यहां हम बता दें कि ये वायरल हो रही तस्वीर एक नए एड की है।

तस्वीरें वायरल

तस्वीरें वायरल

दरअसल मंगलवार रात को विराट और अनुष्‍का शर्मा ने एक विज्ञापन की शूटिंग की हैं, जिसमें दोनों ने पारंपरिक ड्रेस पहनी हैं। इस एड शूट की दो तस्वीरें वायरल हुई हैं।

एक-दूजे में खोए विराट-अनुष्का

एक फोटो में जहां अनुष्‍का और विराट एक दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे फोटो में अनुष्‍का स्‍माइल करती नजर आ रही हैं और विराट उन्‍हें निहार रहे हैं।

अनुष्का और विराट का ये दूसरा एड

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट का ये दूसरा एड है। इससे पहले दोनों एक शैंपू के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं और कहा जाता है कि दोनों के बीच में प्रेम की शुरूआत उसी विज्ञापन के बाद हुई थी।

हर जगह हर पल साथ-साथ

हर जगह हर पल साथ-साथ

वैसे हालिया खबरों पर नजर डाले तो विराट और अनुष्का को जब भी वक्त मिला, वो दोनों साथ समय बिताते नजर आए। अगर आईफा अवार्ड समारोह में कोहली अनुष्का के लिए न्यूयार्क गए तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका दौरे पर अनुष्का भी विराट के पास मिलने पहुंची थीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+