वेलकम करने आई लड़की को यूं घूरते दिखे विराट कोहली
गुवाहाटी। टीम इंडिया अभी जबरदस्त फॉर्म में है। भारत लगातार जीत दर्ज कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम भी उसके सामने बौना साबित हो रही है। रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 में जीत हासिल करने के बाद अब टीम का अगला मुकाबला गुवाहाटी में होना है। मुकाबले के लिए टीम गुवाहाटी पहुंच चुकी है। जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया का गुवाहाटी में भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को पारंपरिक टोपी पहनाई गई और उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। लेकिन जब टीम इंडिया एयरपोर्ट से होटल पहुंची तो वहां स्वागत के दौरान कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ कि फोटो वायरल हो गई।

कैमरे में कैद हुई विराट की हरकत
होटल पहुंचें टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक परिधान पहनीं लड़कियों ने खिलाड़ियों को तिलक लगाकर शॉल भेंट की। लेकिन इस दौरान कप्तान कोहली की एक हरकत कैमरे में कैद हो गई।

होटल स्टाफ को घूरते दिखे कोहली
होटल में स्वागत के दौरान जब होटल स्टाफ कैप्टन कोहली को शॉल पहना रही थी तो विराट की निगाहें लड़की के चेहरे पर चली गई और वो उसे घूरते हुए कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद क्या था उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

लोगों ने ली चुटकी
आपको बता दें कि इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग विराट कोहली की इस फोटो पर खूब चुटकी ले रहे हैं। विराट के साथ-साथ सभी खिलाड़ी इस स्वागत से काफी खुश दिखें। वहीं अपने खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर जबरदस्त भीड़ दिखा। लोग टीम इंडिया के लिए चीयर कर रहे थे। आपको बता दें कि 7 साल बाद गुवाहाटी में कोई इंटरनेशनल मैच हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications