CSK VS RCB: जब धोनी से घबराकर इस गेंदबाज ने फेंकी लगातार तीन वाइड
नई दिल्ली। आईपीएल का खेल रोमांच के लिए जाना जाता है, हर गेंद पर मैच में एक नया रोमांचक मोड़ आता है यही आईपीएल की एक खास पहचान है। बेहतर बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के कई ऐसे किस्से हैं जो आईपीएल की बदौलत ही बने हैं। यूं तो आईपीएल में बल्लेबाजों की कई ऐसी शानदार पारियां है जिसने गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए हैं लेकिन अगर किसी गेंदबाज के सामने महेंद्र सिंह धोनी हों वो भी अपने पूरे खतरनाक अंदाज में तो फिर उस गेंदबाज की मनोदशा क्या होगी यह बता पाना मुश्किल है। ऐसा ही एक मुकाबाला आईपीएल के इस सीजन में देखने को मिला जब चेन्नई सुपरकिंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में अपने शानदार फार्म में नजर आ रहे थे।
जब सिराज ने फेंकी तीन वाइडः आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग के सामने 206 रनों का एक बड़ा लक्ष्य दिया था। इसका पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी 74 रन के ही स्कोर पर चेन्नई के चार खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे और सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू के साथ अपनी पारी की शुरुआत की और धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए केवल 34 गेंदों पर 70 रन बनाए। धोनी आक्रामक मूड में नजर आ रहे थे, लक्ष्य बड़ा था इसलिए धोनी किसी भी गेंदबाज को छोड़ने के मूड में नहीं थे। अंतिम दो ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 30 रनों की दरकार थी और विराट कोहली ने ऐसे में युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया जिन्होंने शुरुआती ओवर में अच्छी गेंदबाजी की थी। 19वां ओवर लेकर पहुंचे सिराज ने पहली चार गेंदें तो बेहतर डालीं जिनमें केवल तीन रन ही बन सके, इसके बाद जब सिराज के सामने आए धोनी तो उन्होंने पांचवी गेंद पर सिराज को लंबा छक्का जड़ दिया। इस छक्के के बाद सिराज की लाइन लेंथ खराब हो गई और उन्होंने लगातार तीन वाइड फेंकी और अंतिम गेंद पर दो रन दिए।
गौरतलब हो कि इस मैच में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रनों की दरकार थी और धोनी ने इस मुकाबले में छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी। इस जीत के बाद चेन्नई सुपरकिंग की टीम अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर पहुंच गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
