For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल का ऐसा नाच नहीं देखा पहले, हाॅट डांसर्स के साथ वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। अपनी मस्तमाैला जिंदगी को लेकर विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बड़ी-बड़ी पार्टियों में उनका मनोरंजन सबको अपनी ओर खींच लेता है। नए साल की शुरूआत में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। अब गेल ने अपना एक और वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है जिसमें वह ऐसा नाच दिखा रहे हैं जो पहले कभी देखने को नहीं मिला।

दरअसल, गेल ने डांसर्स के साथ डांस करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे 'यूनिवर्स बाॅस' गेल बड़ी माैज में डांसर्स के साथ डांस कर रहे हैं। यह वीडियो नए साल के माैके का है जहां गेल किसी पब में जाकर पार्टी का लुफ्त उठा रहे हैं। गेल फ्लोर पर डांसर के साथ नाचते हैं तो वहीं उनके आसपास कई लोग खड़े होते दिखे जो वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। हालांकि, गेल का लड़कियों के साथ मस्ती करना कोई नई बात नहीं है। वह कई बार इस कारण आलोचना का शिकार भी हुए हैं, खासकर आईपीएल में एंकर के साथ बदसलुकी से पेश आने पर।

बता दें कि गेल ने फिलहाल बांग्लादेश में हैं और चट्टोग्राम चैलेंजर्स टीम की ओर से बीपीएल में खेल रहे हैं। गेल ने 7 जनवरी को हुए मैच में राजशाही रॉयल्स के खिलाफ 10 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के बरसाए। गेल ने 11 सितंबर 1999 को विंडीज के लिए खेलना शुरू किया था। उन्होंने 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 14 शतक व 3 दोहरे शतक के साथ 42.19 की औसत से 7215 रन दर्ज हैं। वहीं 300 वनडे मैचों में गेल ने 10,480 रन बनाए हैं जिसमें 25 शतक व 54 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 58 टी20 मैचों में गेल ने 2 शतक के साथ 1627 रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 12:35 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+