ISL-6: एटीके की शानदार जीत, विलियम्स और गार्सिया के दम पर हैदराबाद FC को 5-0 से हराया

नई दिल्ली: दो बार की चैंपियन एटीके ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में जीत का खाता खोल लिया। एटीके की जीत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड जोएल विलियम्स और इदु गार्सिया ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जिन्होंने दो-दो गोलों किए। इस प्रदर्शन की बदौलत मेजबान एटीके ने शुक्रवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

गौरतलब है कि एटीके की टीम रविवार को केरला ब्लास्टर्स के हाथों 1-2 से हार गई थी। ऐसे में टीम ने अपने दूसरे मैच में शानदार खेल दिखाया और पहले ही हाफ में तीन गोल और फिर दूसरे हॉफ में दो गोल किए। विलियम्स ने एटीके के तीनों गोलों में अपना अहम योगदान दिया। मेजबान टीम के लिए विलियम्स ने 25वें और 44वें, रॉय कृष्णा ने 27वें और इदु गार्सिया ने 88वें और इंजुरी टाइम में गोल किया।

एटीके की शुरुआत धमाकेदार रही और पहले मिनट में ही एक मौका बनाया जो बेकार चला जबकि दूसरे मिनट में उसका पेनाल्टी खारिज कर दिया गया। 15वें मिनट में हैदराबाद को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब राफेल लोपेज चोटिल हो गए और उनकी जगह मार्को स्टानकोविक को मैदान पर उतारा गया।

इसके बाद भी एटीके ने दबदबे वाला आक्रामक खेल जारी रखा और माइकल सूसाइराज ने 18वें मिनट में एक अच्छा मूव बनाया, लेकिन उनका यह शॉट बाहर चला गया। अंतत: एटीके को 25वें मिनट में जाकर सफलता भी मिली जब विलियम्स ने शानदार गोल करके एटीके को 1-0 से आगे कर दिया। इसके दो मिनट बाद 27वें मिनट में कृष्णा ने एक और बेहतरीन गोल करके एटीके को 2-0 की अहम बढ़त दिला दी।

कृष्णा ने यह गोल पहला गोल दागने वाले विलियम्स की मदद से किया। पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त लेने वाली एटीके ने और ज्यादा मौके बनाने शुरू कर दिए। एटीके को इसका फायदा भी मिला जब हॉफ टाइम समाप्त होने से ठीक पहले ही विलियम्स ने जायेश राणे से मिले पास पर गेंद को गोल पोस्ट में डालकर एटीके की बढ़त को पहले हॉफ में ही 3-0 तक पहुंचाकर मैच पूरी तरह उसे उसके नियंत्रण में ला दिया। विलियम्स ने यह गोल 44वें मिनट में दागा।

दूसरे हॉफ के शुरू होते ही हैदराबाद को कॉर्नर हासिल हुआ। मार्सेलो परेरा ने बॉल को प्रबीर दास को दिया, लेकिन वह इसे अपने नियंत्रण में नहीं ले पाए और गेंद उनसे दूर चला गया। 57वें मिनट में हैदराबाद ने मार्सेलिन्हो को बाहर भेजकर गनी अहमद को जबकि एटीके ने मैच का पहला बदलाव करते हुए जायेश राणे को बाहर करके प्रणॉय हल्दर को मैदान पर उतारा।

इसी बीच, 60वें मिनट में हैदराबाद के रोबिन सिंह को पीला कार्ड थमाया गया। इसके बाद अगले कुछ मिनटों तक दोनों ही टीमें बदलाव करती रही। एटीके की टीम तीन ही गोल से संतुष्ट नहीं थाी और वह अपनी बढ़त को और ज्यादा बढ़ाना चाहती थी। इसी क्रम में उसने अपना आक्रमण जारी रखा और हैदराबाद के मुकाबले ज्यादा बदलाव किए।

73वें मिनट में निखिल पूजारी चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 84वें मिनट में एटीके ने मैच में अपना अंतिम बदलाव किया। मेजबान टीम ने 27वें मिनट में गोल करने वाले कृष्णा की जगह कोमल थाटल को मैदान पर बुलाया। इस दौरान एटीके ने अपनी बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। मेजबान टीम के लिए यह गोल गार्सिया ने प्रबीर दास के एसिस्ट पर 88वें मिनट में किया।

गार्सिया यहीं नहीं रूके और उन्होंने इंजुरी टाइम में एक और गोल दागकर एटीके को 5-0 से शानदार जीत दिलाकर उसे पूरे तीन अंक दिला दिया। गार्सिया ने इस बार भी प्रबीर दास की मदद से ही गोल दागा।

Story first published: Saturday, October 26, 2019, 6:42 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+