FIFA World Cup 2018: Player to watch: डेविड डी गिए, स्पेन के सबसे शानदार खिलाड़ी

नई दिल्ली। डेविड डी गिए दुनिया के बेहतरीन गोलकीपर में से एक हैं और इस विश्वकप में वो स्पेन के लिए गोलकीपिंग करेंगे जो उनकी पहली पसंद भी है। 2014 में ब्राजील में हुए फीफा विश्वकप में यह खिलाड़ी उसका हिस्सा नहीं बन सका था लेकिन इस साल स्पेन की टीम को खासा उम्मीद होगी की वो इस खिलाड़ी पर ज्यादा भरोसा करें और बेहतरीन प्रदर्शन कर ज्यादा से ज्यादा मुकाबला जीत सकें। डी गिए को पिछले विश्वकप मुकाबले में तीसरे गोलकीपर के रूप में रखा गया था लेकिन जहां ईकर और रीना दो गोलकीपर थे लेकिन रियो के फाइनल इलेवन में उनका नाम नहीं हटाया जा सका था। इस समय यह खिलाड़ी स्पेन टीम की गोलकीपर के रूप में पहली पसंद है। 27 वर्षीय यह गोलकीपर जिसकी वर्तमान कीमत करीब 70 मिलियन यूरो है। इस खिलाड़ी ने स्पेन को 2007 के अंडर 17 में यूरोपियन चैंपियनशिप और 2007 के विश्वकप में उपविजेता बनाया था।
गौरतलब हो की गिए उस अंडर-21 के कप्तान भी रह चुके हैं जिसने यूरोपियन चैंपियनशिप का खिताब 2011 और 2013 में जीता था साथ ही 2012 के लंदन ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। वहीं इस खिलाड़ी का अनुभव और 300 प्रीमियर लीग में खेलना इस खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

अपने अंदाज के लिए मशहूर

स्पेन का यह खिलाड़ी अपने अंदाज और एथलेटिक स्टाइल में खेलने के लिए काफी मशहूर है। खासतौर पर यह खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट अंदाज, चपलता और शॉट को रोकने की क्षमता के लिए काफी फैमस हैं जिसकी मदद से वो डाइव्स मारकर गोल को बचाते हैं और टीम को फायदा पहुचाते हैं। उनकी ये क्षमता विपक्षी टीम के डिफेंडर खिलाड़ियों के लिए खासा मुश्किल खड़ी कर देती है। इस खिलाड़ी का दृष्टिकोण, गेंद पर नियंत्रण और पैर की क्षमता इस खिलाड़ी को बेहतरीन स्टार बनाती है।

पांच साल में 4 बार प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड

डि गिए ने पांच साल में 4 बार प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है। इस खिलाड़ी ने प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा गोल बचाने का भी रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं 18 गोल के साथ इस खिलाड़ी ने इस सीजन उसे संभाल के रखा है।

इस खिलाड़ी को इसके नेतृत्व क्षमता के लिए भी जाना जाता है, इसकी क्षमता, कंपोजर ही इस खिलाड़ी को खास बनाता है। अपने करियर के शुरुआती पड़ाव में इस खिलाड़ी को ऊंची गेंदो को डिफेंड करने में बड़ी मुश्किल होती थी लेकिन इस खिलाड़ी ने इसमें काफी सुधार किया और अब इसपर कमांड पा लिया है। वहीं इस खिलाड़ी की निर्णय लेने की क्षमता और अपनी फिजिक को बेहतर बनाए रखना भी अपने में बेजोड़ है। खास बात यह है की विश्वकप और यूरोपियन चैंपियन टीम के विजेता कोच विंसेंट डेल ने गिए की तारीफ में कहा कि वो गोलकीपर नहीं बल्कि कंप्लीट कीपर हैं।

अपनी टीम के लिए आशावादी हैं गिए

गिए ने कहा कि हमारे लिए पिछले कुछ मुकाबले बेहद शानदार रहे हैं और हम अपना यह प्रदर्शन जारी रखेंगे औऱ इस विश्वकप का आनंद उठाएंगे। उन्होंने अपनी टीम की ताऱीफ करते हुए कहा की वो अपनी टीम को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है की वो इस विश्वकप को जीत सकते हैं। उन्होंने कहा की स्पेन की टीम की टीशर्ट पहनना अपने में गौरव की बात है।

कोच को भी उनपर भरोसा

वहीं कोच को भी खास उम्मीद है की गिए ने जिस तरह का प्रदर्शन स्विट्जर लैंड के साथ हुए मुकाबले में किया था वो इसे जारी रखेंगे जिससे की सिल्वा, रोनाल्डो और सरदार जैसे शानदार खिलाड़ियों के लिए मुश्किल होगी। वहीं अगर गोल्डन ग्लोब की बात करें तो गिए इसके प्रबल दावेदार हैं वहीं इनके साथ एलिशन बेकर और मैनुअल नैयर को भी कड़ी चुनौती मिलेगी।

Story first published: Monday, June 11, 2018, 12:30 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+