आईएसएल 5ः मुम्बई के खिलाफ दिल्ली को हर हाल में चाहिए जीत

नई दिल्ली। दिल्ली डायनामोज एफसी बहुत तेजी से हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अगले चरण की दौड़ से बाहर होती जा रही है। बीते सीजन में भी यह टीम प्लेआॅफ में जगह नहीं बना सकी थी।

बीते सीजन की नाकामी के बाद इस टीम के प्रशंसकों को उम्मीद थी कि यह वापसी करते हुए पांचवें सीजन में बेहतर प्रदर्शन करेगी लेकिन इस टीम को अब तक आधे सफर के बाद भी पहली जीत नहीं मिल सकी है।

दिल्ली की टीम 10 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है और सोमवार को उसका सामना जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी से होना है। यह मैच जीतना दिल्ली के लिए अनिवार्य है क्योकि इसी से उसकी आगे जाने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

दिल्ली की टीम एक या दो मैचों को छोड़ दिया जाए तो हर मैच में अच्छा खेली है लेकिन वह अपने सामने आए मौकों को नहीं भुना पाई है। अगर वह आगे के मैचों में भी सामने आए मौकों को नहीं भुना पाती है तो उसके लिए आगे के सफर की कल्पना करना बेकार है।

ऐसे में जोसफ गोम्बोउ की टीम को वह करके दिखाना होगा, जो वह अब तक नहीं कर पाई है। गोम्बोउ ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हमें एक अच्छी टीम के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। मुम्बई सिटी एफसी अच्छी है और हमारी स्थिति यह है कि 10 मैचों के बाद भी हम जीत नहीं हासिल कर सके हैं। मेरा मानना है कि हम अच्छा खेल रहे हैं। बीते कुछ मैचों से हमारा खेल सुधरा है। मेरे मन में मुम्बई के लिए काफी सम्मान है लेकिन हम इस टीम के खिलाफ अच्छा खेलते हुए आगे का सफर जारी रखना चाहते हैं।''

दिल्ली की टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन फिनिशिंग के मामले में यह दूसरी टीमों से पीछे रह जा रही है। गोम्बोउ को आशा है कि उनके खिलाड़ी इस विभाग में सुधार करते हुए एक इकाई के तौर पर खेलते हुए सीजन की पहली जीत हासिल करेंगे।

गोम्बोउ ने कहा, ''हमने गोवा और बेंगलुरू के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया और कई मौके बनाए थे। हम फिनिश नहीं कर सके थे। इस बार मेरी टीम गेंद को अपने पास रखने और उसे पोस्ट में डालने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।''

दिल्ली की टीम ने 10 मैचों से सिर्फ चार अंक जुटाए हैं।

मुम्बई की टीम नौ दिनों मे तीन मैच खेलेगी। इनमें से दो मैच घर से बाहर होने हैं। कोच जॉर्ज कोस्टा की टीम ने दिल्ली को अपने घर में 2-0 से हराया था लेकिन इसके बावजूद मुम्बई के कोच दिल्ली की टीम को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

कोस्टा ने कहा, ''अगर आप दिल्ली के खेल को नहीं देखेंगे और सिर्फ तालिका में उसके स्थान को देखेंगे को आपको निराशा मिलेगी। आप जब इस टीम का खेल देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह टीम वाकई अच्छा खेल रही है। बेंगुलरू के खिलाफ इस टीम ने कई मौके बनाए थे और काफी संयोजित नजर आई थी। हमें इस टीम का सम्मान करना चाहिए और इसी अनुसार अपनी रणनीति बनानी चाहिए।''

मुम्बई की टीम ने इस सीजन में घर से बाहर अच्छा खेल दिखाया है। उसने चार में से तीन मैच जीते हैं लेकिन मुम्बई की टीम ने काफी कम गोल किए हैं। दिल्ली और मुम्बई ने इस सीजन में सात-सात गोल किए हैं, जो इस साल का संयुक्त न्यूनतम योग है।

मुम्बई के खाते में आए सात गोलों में से छह विदेशी खिलाड़ियों ने किए हैं जबकि दिल्ली के लिए सात में से पांच गोल भारतीय खिलाड़ियों ने किए हैं।

सोमवार को दोनों टीमें अहम जीत के लिए मैदान पर उतरेंगी और यह देखना वाकई रोचक होगा कि विजयी गोल कौन करता है।

Story first published: Monday, December 3, 2018, 9:44 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+