भारतीय फुटबॉल में भूचाल, प्रफुल्ल पटेल को AIFF के अध्यक्ष पद से 'हटाया'
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष के रूप में प्रफुल्ल पटेल के चुनाव को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि नए चुनाव पांच महीने के अंदर दोबारा कराए जाएं। तब तक के लिए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एसआई कुरैशी को एआईएफएफ प्रशासक बनाया गया है। दरअसल चुनाव रद्द करने के पीछे कोर्ट ने तर्क दिया है कि एआईएफएफ के चुनाव राष्ट्रीय खेल संहिता का पालन किए बिना आयोजित किए गए थे। खेल कार्यकर्ता राहुल मेहरा द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर न्यायमूर्ति एस रविन्द्र भट्ट और न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की पीठ ने इस पर फैसला सुनाया।
पिछले साल दिसंबर में वार्षिक आम बैठक में पटेल को एआईएफएफ के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया था। 2009 में पहली बार चुने जाने के बाद से उन्हें तीसरी बार इस पद के लिए चुना गया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनावों पर रोक लगा दी थी।
बता दें कि प्रफुल्ल पटेल 2008 में कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। दरअसल उस समय के अध्यक्ष प्रिया रंजन दासमुंशी का दिल का दौड़ा पड़ने से मृत्यू हो गई थी। जिसके बाद पटेल को अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था। अक्टूबर 2009 में प्रफुल्ल पटेल ने पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया और दिसंबर 2012 में उन्होंने दोबारा इस पद को संभाला।
उनके नेतृत्व में भारत ने हाल ही में फीफा U-17 विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की और सर्वोच्च उपस्थिति का रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि देश ने 2019 में U-20 विश्व कप के लिए औपचारिक रूप से बोली लगाई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
