आईएसएल: पुणे को घर में मिली पहली जीत, कोलकाता को 2-1 से हराया

By Rizwan

पुणे। आईएसएल सीजन-3 में रविवार को एफसी पुणे सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको डी कोलकाता को 2-1 से हरा दिया।

आईसीएल के 32 वें और अपने आठवें मैच में पुणे ने कोलकाता को हराया। पुणे की घर में ये पहली और टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। पुणे की आठ मैचों में जहां ये दूसरी जीत है वहीं कोलकाता की आठ मैचों में दूसरी हार।

रविवार को खेले गए मुकाबले में पुणे ने शानदार खेल दिखाया। पुणे की तरफ से 41वें और 56वें मिनट में गोल किए गए। जिससे एक समय पुणे ने 2-0 की बढ़त बना ली।

पुणे आखिरी से छठे स्थान पर पहुंचा

कोलकाता की तरफ से हुमे ने 69वें मिनट में गोल किया। इस गोल से स्कोर 2-1 हो गया। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और मैच का नीताजा 2-1 से पुणे के पक्ष में रहा।

एफसी पुणे सिटी इस मैच के बाद आठ मैचों में दो जीत, तीन हार और तीन ड्रॉ के साथ अकंतालिक में छठें स्थान है। जबकि कोलकाता आठ मैचों में चीन जीत कर तीसरे स्थान पर है।

आठ टीमो की इस प्रतियोगिता में मुंबई सिटी एफसी पहले और दिल्ली डायनामोज दूसरे पायदान पर काबिज हैं। एफसी गोवा अकंतालिक में सबसे नीचे है।

Story first published: Sunday, November 6, 2016, 23:36 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2016
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+