FIFA World Cup: रोनाल्डो की रिकॉर्ड हैट्रिक, स्पेन और पुर्तगाल के बीच ड्रॉ हुआ मैच

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का चौथा हाई वोल्टेज मुकाबला एक बार की चैंपियन स्पेन और पुर्तगाल के बीच खेला गया। जहां मैच 3-3 से ड्रॉ रहा। ये विश्व कप 2018 का पहला मैच है जो ड्रॉ पर जाकर खत्म हुआ। पहले हाफ में 2-1 की बढ़त हासिल करने के बाद स्पेन ने दूसरे हाफ में 3-2 की लीड ले ली लेकिन आखिरी में फ्री किक का पूरा फायदा फठाते हुए रोनाल्डो ने न केवल अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि हारा हुआ मैच 3-3 से ड्रॉ करा दिया। रोनाल्डो ने अपने करियर की 51वीं हैट्रिक जमाई और वहीं विश्व कप के इतिहास की भी यह 51वीं हैट्रिक है।

मैच की बात करें तो खेल के चौथे ही मिनट में पुर्तगाल को एक पेन्लटी मिला, जिस पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार गोल दागकर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि उसके बाद 24वें मिनट में स्पेन के डिएगो कोस्टा ने में बेहतरीन गोल दागकर स्पेन को 1-1 की बराबरी दिला दी। यहां से स्पेन ने खतरनाक खेल दिखाना शुरू किया और कई मौके बनाए। 34वें मिनट में इनिएस्ता ने कोस्टा के साथ स्पेन को 2-1 से बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन अचानक से अल्बा ने बॉल को कट कर दिया और गोल होते-होते रह गया। पहला हाफ खत्म होने से 6 मिनट पहले फिर रोनाल्डो का मैजिक चला। 44वें मिनट में रोनाल्डो ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। दूसरा हाफ खत्म होने तक पुर्तगाल 2-1 से आगे था।

दूसरे हाफ के 55वें मिनट में डिएगो कोस्टा ने अपना दूसरा गोल दागकर स्पेन को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। स्पेन ने दूसरे हाफ की धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि उसके बाद फिर से स्पेन का कहर बरपा और 58वें मिनट में नाचो ने देश के लिए अपना पहला गोल दागकर स्पेन की पुर्तगाल पर 3-2 की बढ़त दिला दी। यहां से लगा कि स्पेन मैच निकाल ले जाएगा लेकिन स्पेन को खुद की गलती भारी पड़ी। खेल के 88वें मिनट में रोनाल्डो ने फ्री किक पर बेहतरीन नपीतुली फ्री किक लगाकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। अपने पहले ही मैच में हैट्रिक लगाने वाले रोनाल्डो को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Saturday, June 16, 2018, 1:34 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+