Mexico vs Sweden Preview: करो या मरो मैच में मेक्सिको से भिड़ेगी स्वीडन

मॉस्को। अपने पहले ही मैच में चैंपियन जर्मनी को मात देकर सबको चौंकाने वाली मेक्सिको की टीम बुधवार को स्वीडन से भिड़ेगी। मेक्सिको की टीम नॉकआउट का टिकट लगभग कटा चुकी है। हालांकि अब अगर वग स्वीडन के खिलाफ ड्रॉ भी खेलती है तो ग्रुप स्टेज से आसानी से आगे बढ़ जाएगी। वहीं स्वीडन की टीम हारी तो बाहर हो जाएगी और अगर मैच ड्रॉ रहा तो भी उसे दूसरी टीमों के भरोसे रहना होगा। मेक्सिकन टीम के गोलकीपर गुइलर्मो ओकोआ ने कहा, 'हम जीत के साथ ग्रुप स्टेज के दौरे दौर अंत करना चाहते हैं और टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो नतीजा टीम के पक्ष में लाने का दमखम रखते हैं।

स्वीडन के फॉरवर्ड माक्र्स बर्ग ने कहा, 'टूर्नामेंट में मिली हार से टीम को झटका मिला है, लेकिन हमने अपनी गलतियों पर काम किया और ग्रुप के अंतिम मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हम मेक्सिको के खिलाफ जीत के लिए हर जरूरी चीज करेंगे। आपको बता दें कि स्वीडन के साथ जर्मनी के भी तीन अंक हैं, लेकिन वह दूसरे स्थान पर है। जर्मनी को पहले मैच में मेक्सिको ने 1-0 से हराया था, वहीं दूसरे मैच में उसने स्वीडन पर 2-1 से जीत हासिल की थी। ऐसे में देखा जाए, तो स्वीडन और जर्मनी एक ही नाव पर सवार हैं।

तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में नॉक आउट दौर में पहले ही प्रवेश कर चुकी मेक्सिको के खिलाफ जीत के लिए उसे अपने डिफेंस और अटैक दोनों को मजबूत कर मैदान पर उतरना होगा। यह मैच उसके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि मेक्सिको अपना एक भी मैच नहीं हारी है और इससे साफ जाहिर होता है कि उसके डिफेंस को तोड़ना आसान नहीं है। मेक्सिको भले ही अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर चुकी हो, लेकिन स्वीडन के खिलाफ मैच में किसी तरह की लापरवाही नहीं करेगी।

मेक्सिको vs स्वीडन - 07:30PM - येकातेरिनबर्ग

Story first published: Tuesday, June 26, 2018, 23:10 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+