Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईएसएल 3: जानिए फुटबॉल के मैदान में आज कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने

गुवाहाटी। इंडियन सुपर लीग 2016 के चौथे दिन आज मंगलवार को एफसी गोवा और नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड की टीमों के बीच गुवाहाटी के इंदिरानगर एथेलेटिक स्‍टेडियम में आज मुकाबला होगा।

इस मैच में नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड की टीम का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान होगा क्‍योंकि आईएसएल सीजन-3 के उद्घाटन मैच में उसने केरल ब्‍लास्‍टर्स की टीम को 1-0 से हराया था।

अरविंद केजरीवाल पर BJP ने साधा निशाना, पूछा आर्मी पर यकीन या सर्जिकल स्‍ट्राइक पर शक?

वहीं एफसी गोवा भी कोई कमजोर टीम नहीं है। आईएसएल सीजन-2 में वह रनरअप रही थी। वह आईएसएल सीजन-3 में ब्राजीलियन फुटबॉलर जीको के नेतृत्‍व में अपना पहला मुकाबला खेेलेगी।

हाल-ए-टीम

नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड की टीम में प्‍लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया जा सकता है। मार्की प्‍लेयर दिडायर जोकोरा को टीम से बाहर रखा जा सकता है।

जबकि एफसी गोवा की टीम इस मुकाबले को सुभाशीष रॉयचौधरी, डेंजिल फ्रैंको और इंडिया इंटरनेशनल रॉबिन सिंह के बगैर उतर सकती है।

टीम लाइनअप्‍स:

नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड एफसी

टीम फॉर्मेशन: 4-5-1
गोलकीपर: सुब्रत पॉल
डिफेंडर्स : गस्‍तावो लज़ारेती, माएलसन एल्‍वेस, रिएगन सिंह, रॉबिन गुरुंग
मिडफील्‍डर्स: कत्‍सुमी युसा, रोमारिक, दिडायर जोकोरा, हॉलीचरण नार्जरी, रोलिन बोर्गेस
स्‍ट्राइकर: निकोलस वेलेज

सपा में टिकट बंटवारे को लेकर सामने आई अखिलेश-शिवपाल की तनातनी

एफसी गोवा

टीम फॉर्मेशन: 4-5-1
गोलकीपर: लक्ष्‍मीकांत कत्तिमानी
डिफेंडर्स: देबब्रत रॉय, लूसियो, ग्रेगोरी अरनॉलिन, राजू गायकवाड़
मिडफील्‍डर्स: रोमियो फर्नांडीज, मंदार राव देसाई, जोफरे मतियू, त्रिनदाद गोंकालवेज, रिचर्लिसन
स्‍ट्राइकर: रिएनाल्‍डो

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+