फुटबॉल : इंडियन सुपर लीग में केरल ने मुंबई टीम को 1-0 से हराकर खोला खाता

नई दिल्‍ली। इंडियन सुपर लीग में शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में केरल और मुंबई की फुटबॉल टीमें आमने-सामने हुईं। इसमें केरला ब्‍लास्‍टर्स ने मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हरा दिया।

40 हजार दर्शकों की मौजूदगी से खचाखच भरे स्‍टेडियम में केरल ब्‍लास्‍टर्स की शुरुआत धमाकेदार रही। उन्‍होंने मैच के अंत तक अपनी इस बढ़त को बरकरार रखा। मैच के पहले हाफ में मुंबई की टीम ने डिफेंसिव खेल जरूर दिखाया लेकिन फिर भी उसे मैच गंवाना पड़ा।

केरल को गोल के कई मौके मिले लेकिन वह ज्यादा फायदा नहीं उठा पाया। मैच के 45वें मिनट में मोहम्मद रफी ने भी मौका गंवाया।

मैच के दूसरे हाफ में माइकल चोपड़ा ने केरल ब्लास्टर्स के लिए पहला गोल दागा। यह गोल मैच के 58वें मिनट में हुआ। इसके साथ ही आईएसल सीजन 3 में केरला के लिए जीत का सूखा भी खत्म हो गया।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई टीम पूरी तरह बेदम नजर आई। इस जीत के साथ ही केरल की टीम सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि मुंबई की टीम अभी सात अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है।

ओपिनियन पोल: पंजाब में आप को झटका, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

केरल इससे पहले इस सीजन में नॉर्थईस्ट यूनाइटेट, कोलकाता से हार चुका है। इसके साथ ही वह एक मैच दिल्ली के साथ ड्रॉ खेल चुका है। इस हार के साथ ही मुंबई के अपराजेय होने का सिलसिला भी टूटा है। उसने पुणे, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को इस सीजन में हराया है। जबकि कोलकाता से ड्रॉ खेला था।

Story first published: Friday, October 14, 2016, 23:06 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2016
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+