एयरलाइन मालिक का दावा, लियोनल मेसी के घर के ऊपर से नहीं पार हो सकता हवाई जहाज

बार्सिलोना। ये बात तो हर कोई जानता है कि बिना इजाजत किसी भी देश के ऊपर हवाई जहाज नहीं उड़ाया जा सकता लेकिन ये बात लोग शायद ही जानते होंगे की एक फुटबॉल खिलाड़ी के घर के ऊपर भी हवाई जहाज नहीं उड़ाया जा सकता है। दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार लियोनल मेसी के घर के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाना मना है। स्पेन की एक एयरलाइन कंपनी के मालिक ने ये दावा किया है कि बार्सिलोना एयरपोर्ट का रनवे इसलिए नहीं बढ़ाया जा सकता क्योंकि मेसी के घर से ऊपर से हवाई जहाज नहीं गुजर सकता।

स्पेन की एयरलाइन कंपनी Vueling बार्सिलोना के El Prat एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाना चाहती थी लेकिन इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव को खारिज करने के पीछे पर्यावरण और आर्थिक कारण दिया गया। El Prat एयरपोर्ट का रनवे बढ़कर शहर के पॉश इलाके गावा तक पहुंचता जहां मेसी रहते हैं। प्रस्ताव को भले ही पर्यावरण कारणों के कारण खारिज किया हो लेकिन कंपनी के प्रेसीडेंट का कुछ और ही मानना है।

कंपनी के प्रेसीडेंट का कहना है कि प्रस्ताव को इसलिए खारिज किया गया क्योंकि लियोनल मेसी के घर के ऊपर से हवाई जहाज नहीं पार हो सकते। ESADE विश्वविद्यालय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा दुनिया में और कहीं नहीं होता। मेसी बार्सिलोना के गावा में 10,000 स्कायर फीट के बंग्ले में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनके घर में एक स्वीमिंग पूल और फुटबॉल ग्राउंड भी है। पिछले साल ही मेसी ने अपने पड़ोसी का घर केवल इसलिए खरीद लिया था क्योंकि वो बहुत शोर करते थे।

Story first published: Saturday, March 3, 2018, 9:38 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+