फीफा वर्ल्डकप 2018: क्रेमलिन में निकला ड्रॉ, जानिए कौन सी टीम किस ग्रुप में

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े खेल महायुद्धों में से एक फीफा वर्ल्डकप 2018 का ड्रॉ निकल चुका है। जी हां, दरअसल अगले साल रूस में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए शुक्रवार को ड्रॉ निकाला गया जिसमें गत चैंपियन जर्मनी को ग्रुप-एफ में रखा गया है। वहीं मेजबान रूस को ग्रुप ए में उरुग्वे, मिस्र और सऊदी अरब के साथ रखा गया है।

मॉस्को के क्रेमलिन में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद ड्रॉ निकाला गया। ब्राजील को ग्रुप-ई में स्विट्जरलैंड, कॉस्टा रीका और सर्बिया के साथ जगह मिली है। अगले साल जून-जुलाई में फीफा के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन रूस में होना है। कुल 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। मौजूदा विजेता जर्मनी को ग्रुप-एफ में अपने से कम रैंकिंग वाली मैक्सिको (16वीं रैंकिंग), स्वीडन (18वीं रैंकिंग), कोरिया रिपब्लिक (59वीं रैंकिंग) के साथ रखा गया है।

ग्रुप-डी में अर्जेटीना, आइसलैंड, क्रोएशिया, नाइजीरिया को रखा गया है। ग्रुप-ई में ब्राजील के साथ स्विट्जरलैंड, कोस्टा रिका, सर्बिया खेलेंगे। ग्रुप-जी में बेल्जियम, पनामा, ट्यूनिशिया और इंग्लैंड पहले दौर की प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं ग्रुप-एच में पोलैंड के साथ सेनेगल, कोलंबिया और जापान को जगह मिली है।

ग्रुप ए- रूस, उरुग्वे, मिस्र और सऊदी अरब
ग्रुप बी- स्पेन, पुर्तगाल, मोरक्को, ईरान
ग्रुप सी- फ्रांस, पेरु, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप डी- अर्जेंटीना, क्रोएशिया, आइसलैंड, नाइजीरिया
ग्रुप ई- ब्राजील, स्विट्जरलैंड, कॉस्टा रीका, सर्बिया
ग्रुप एफ- जर्मनी, मेक्सिको, स्वीडन, साउथ कोरिया
ग्रुप जी- बेल्जियम, इंग्लैंड, ट्यूनीशिया, पनामा
ग्रुप एच- पोलैंड, कोलंबिया, सेनेगल और जापान

Story first published: Saturday, December 2, 2017, 9:51 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+