World Cup 2022 Qualifier: भारत ने एशियाई चैंपियन कतर को ड्रा पर रोका

दोहा: भारतीय फुटबॉल टीम ने हालिया समय का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए, एशियाई चैंपियन कतर के साथ ड्रा मैच खेला है। इस मैच में कोई भी टीम गोल करने में कामयाब साबित नहीं हो सकी। लेकिन 103वीं रैंक वाली भारतीय फुटबॉल टीम ने 62वीं रैंक वाली कतर की टीम से ड्रा खेलकर ही इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि अर्जेंटीना, ब्राजील और कोलंबिया के बाद भारत ही ऐसी टीम है जिसके खिलाफ कतर की टीम 2019 में कोई गोल नहीं कर सकी है।

यह जीत इसलिए भी खास बन जाती है कि भारत के दमदार फुटबॉल खिलाड़ी और कप्तान सुनील छेत्री की सेवाएं टीम को इस मैच में नहीं मिल सकी थी। वो बीमारी के कारण अनुपस्थित थे। यह मैच जसिम बिन हमद स्टेडियम में हुआ था और फीफा विश्व कप कतर 2022 और एएफसी एशियाई कप (चीन) 2023 के संयुक्त क्वालिफायर के तहत खेला जा रहा था।

टीम के नियमित कप्तान सुनील छेत्री ने इस जीत पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया है- डियर इंडिया, ये मेरी टीम है और ये मेरे लड़के हैं। इस समय कितना गर्व महसूस कर रहा हूं ये मैं ये बयां नहीं कर सकता। टेबल पर यह भले ही बड़ा नतीजा नहीं है लेकिन जिस तरह से संघर्ष किया उससे ये मैच बहुत बड़ा हो गया है। कोचिंग स्टॉफ और ड्रेसिंग रूम को भी बहुत श्रेय जाता है।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 16:02 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+