योगेश्वर दत्त के अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भी बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली। कुश्ती में भारत का नाम चमकाने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त के अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भी वीरवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आज से इन दोनों खिलाड़ियों ने राजनीति की ओर पक्के ताैर से कदम रखते हुए करियर की दूसरी पारी की शुरूआत कर दी है। संदीप सिंह को भाजपा पिहोवा सीट से टिकट दे सकती है। संदीप सिंह पिहोवा में पिछले काफ़ी दिनों से सक्रिय हैं।

सूत्रों के मुताबिक, योगेश्वर दत्त लोकसभा चुनाव में भी भाजपा से टिकट के दावेदार थे। पार्टी की राज्य इकाई ने भी उनके नाम की अनुशंसा की थी। बुधवार को योगेश्वर दत्त ने सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें हरियाणा पुलिस के डीएसपी पद से इस्तीफा देने की बात भी कही थी। सूत्रों के मुताबिक योगेश्वर को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। योगेश्वर दत्त ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था । इसके अलावा वह पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं | योगेश्वर दत्त 2014 के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

वहीं भारतीय हॉकी में संदीप सिंह बहुत बड़ा नाम था. खासकर गोल करने के मामले में तो इस खिलाड़ी की कोई सानी नहीं थी. संदीप सिंह साल 2004 में चर्चा में आए थे, जब वह भारत की जीत में टॉप स्कोरर थे। उन्‍होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा साल 2012 में लंदन ओलिंपिक में भारत आखिरी स्थान पर जरूर रहा, लेकिन संदीप सिंह टॉप स्कोरर रहे। भारतीय हॉकी टीम में संदीप सिंह फुल बैक पर मोर्चा संभालते थे। संदीप का सबसे जादूगर शॉट ड्रैग फ्लिक शॉट था और इनको पेनाल्‍टी कॉर्नर के विशेषज्ञ के रूप में सम्मान प्राप्त था। संदीप सिंह का जन्म 27 फरवरी 1986 को हरियाणा के शहर शाहबाद मार्कंडा में हुआ था।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 17:06 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+