रियो ओलंपिक में खराब प्रदर्शन का भारतीय पुरुष हॉकी टीम की रैंकिंग पर पड़ा असर, एक स्थान का नुकसान

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। भारतीय पुरुष टीम एक स्थान नीचे फिसलकर छठवें पर पहुंच गई है। जबकि महिला हॉकी टीम को एक स्थान का फायदा हुआ है और यह 13वें स्थान से 12वें पर पहुंच गई है।

आपको बता दें कि पुरुष हॉकी टीम रियो ओलंपिक के क्वॉर्टरफाइनल में बेल्जियम के हाथों 3-1 से हार गई थी जबकि महिला हॉकी टीम तो क्वॉर्टरफाइनल तक पहुंची ही नहीं थी।

Read : आतंक के गढ़ में जन्मा केरल से परिवार समेत भागे युवक का बच्चा, संदेश के जरिए दी जानकारी

कुल पांच मुकाबलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रियो ओलंपिक में 2 मैच जीते, 2 गंवाए और 1 ड्रॉ रहा। मंगलवार को जारी हुई एफआईएच की नई रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा रियो चैंपियन अर्जेंटीना को हुआ है जिसने पांच पायदान की छलांग लगाते हुए सीधा सेकेंड पोजीशन पर कब्जा जमाया है।

Read : Rio : ओलं​पिक के 120 साल के ​इतिहास में पहली बार भाग ले रही हैं ये तीन सगी बहनें

जबकि ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली बेल्जियम हॉकी पुरुष टीम एक स्थान के फायदे के साथ पांचवें पर पहुंच गई है। आॅस्ट्रेलियाई पुरुष हॉकी टीम रैंकिंग में नंबर 1 की पोजीशन पर बनी हुई है।

इस लिस्ट में हॉलैंड और जर्मन एक-एक स्थान के नुकसान ने साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर आ खिसके हैं। जबकि ब्रिटेन को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह चौथे से सीधा सातवें पर आ गया है।

Read : जोसेफ स्कूलिंग : तैराकी के शहंशाह माइकल फेलप्स को हराने वाले इस तैराक से जुड़ी 10 रोचक बातें

वहीं महिला हॉकी टीम की रैंकिंग में हॉलैंड और अर्जेंटीना टॉप दो पोजीशनों पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस बार की चैंपियन टीम ब्रिटेन चार स्थान की छलांग के साथ तीसरे पर आ गई है। आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमरीका को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

Story first published: Wednesday, August 24, 2016, 12:53 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+