Olympic क्वालिफायर के लिए हॉकी इंडिया ने घोषित की टीमें, देखें किसे मिला मौका

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने आगामी एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वॉलिफायर के लिए शुक्रवार को पुरुष और महिला टीम की घोषणा की। 18 सदस्यीय पुरुष टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह करेंगे जबकि फॉरवर्ड एसवी सुनील उप कप्तान होंगे। वहीं इंग्लैंड दौरे पर गई महिला टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिसकी कप्तान रानी होंगी जबकि उप कप्तान गोलकीपर सविता होंगी। भारतीय पुरुष और महिला टीमें ओड़िशा के भुवनेश्वर में 1-2 नवंबर को अपनी प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ेंगी। वर्ल्ड नंबर-5 पुरुष हॉकी टीम का सामना वर्ल्ड नंबर-22 रूस से होगा। महिला टीम वर्ल्ड नंबर-13 अमेरिका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। वर्ल्ड नंबर-9 भारतीय महिला टीम ने तकरीबन एक साल पहले अमेरिका के खिलाफ मैच खेला था जो 1-1 से ड्रॉ रहा था। पुरुष टीम में पीआर. श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक के रूप में दो गोलकीपर चुने गए हैं।

और पढ़ें: 3rd Test: रांची के मैदान पर विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, छोड़ सकते हैं सचिन-द्रविड़ को पीछे

एक बयान में पुरुष टीम के कोच ग्राहम रीड ने कहा, 'बेल्जियम के अच्छे दौर के बाद सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ी चुनना हमारे लिए चुनौती थी। हमने एक संतुलित टीम चुनी है जिसमें हमारे पास कई विकल्प हैं। अब हमें रूस के खिलाफ रणनीति बनाने पर ध्यान देना है और यह बात सुनिश्चित करनी है कि एक और दो तारीख को मैदान पर हम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारें।'

महिला टीम हाल ही में ग्रेट ब्रिटेन के दौर से लौटी है, जहां पांच मैचों की सीरीज में उसने तीन मैच ड्रॉ खेले थे जबकि एक में हार और एक में जीत भारत के हिस्से आई थी। चयनकर्ताओं ने उस टीम को बरकरार रखा है।

और पढ़ें: ऋषभ पंत के साथ कैसा है रिश्ता, ऋद्धिमान साहा ने किया खुलासा

महिला टीम के कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, 'इंग्लैंड दौरे पर हमारी जो टीम गई थी हमें उसे बरकरार रखा है। हमारी टीम में काफी संतुलन है साथ ही खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण भी है। टोक्यो ओलम्पिक खेलने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हमारे लिए यह जरूरी है कि हम उन खिलाड़ियों के साथ अपनी लय बनाए रखें जो इंग्लैंड दौरे पर हमारे साथ थीं।'

पुरुष टीम : मनप्रीत सिंह (कप्तान), एस.वी. सुनिल (उप-कप्तान), कृष्णा बहादुर पाठक, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर कुमार, गुरिंदर सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, अक्षदीप सिंह, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह।

महिला टीम : रानी रामपाल (कप्तान), सविता (उप-कप्तान/गोलकीपर), रजनी इतिमारपु, दीप ग्रेस इक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलिमा टेटे, सुशील चानु, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेइसियामी, नवजोत कौर, शर्मिला देवी।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 23:52 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+