प्रो कबड्डी लीग 2019: दबंग दिल्ली के खिलाफ सीजन का पहला मैच जीतना चाहेगा तेलुगु टाइटंस

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में तेलुगु टाइटंस की टीम बहुत अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है। अपने दोनों मैचों में उसको हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में यह टीम 24 जुलाई को दबंग दिल्ली के खिलाफ अपना भाग्य बदलने की उम्मीद के साथ खेलेगी। यह मैच हैदराबाद के गाचीबॉवली इंडौर स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने विपक्षी के मुकाबले दिल्ली की टीम पहली बार इस सीजन में खेलने उतर रही है और उसको भी एक सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है।

तेलुगु टाइटंस

इस टीम को अपना अभियान जीवंत रखने के लिए यह मैच जीतना होगा। ऐसे में टाइटंस एक बार फिर से अपने सितारे रेडर सिद्धार्थ देसाई से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा। देसाई पिछले सीजन में अपने दमदार प्रदर्शन को दोहराने के लिए भी बेताब होंगे। उनको इस दौरान टीम के लीडिंग रेडर रजनीश से सहयोग मिलेगा।

विशाल भारद्वाज तेलुगु टाइटन्स के डिफेंस में अब तक काफी तेज दिख रहे हैं और अगर सी अरुण और अबोजर मोहजर्मिघानी उनका साथ निभाते हैं, तो टीम बहुत जल्दी चीजों को बदल सकती है।

दबंग दिल्ली के.सी.

दिल्ली की टीम के लिए पिछला सीजन सफल रहा था और यह टीम प्लेऑफ में पहुंची थी। इस साल यह टीम उससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। यह टीम संतुलित है और अनुभवी डिफेंडर जोगिंदर नरवाल, रविंद्र पहल और विशाल माने साथ मिलकर एक शानदार डिफेंड का निर्माण करते हैं।

जहां तक टीम के अटैक की बात है तो पिछले साल की सनसनी नवीन कुमार के साथ ऑलराउंडर मेराज शेख और रेडर चंद्रण पंडित मिलकर टीम के आक्रमण का निर्माण करते हैं। दिल्ली के लिए जरूरी यह है कि उसके स्टार खिलाड़ी सीजन में निखकर सामने आए। अगर ऐसा होता है कि यह टीम बहुत ही शानदार सत्र की उम्मीद कर सकती है।

यह मैच भारतीय समयानुसार 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टीवी पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीम के लिए हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

Story first published: Wednesday, July 24, 2019, 11:31 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+