खुलासा : सामने आया NBA के इस दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी की SEX लाइफ से जुड़ा सच

नई दिल्ली। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन यानी एनबीए के लॉस एंजेल्स लेकर्स के लिए खेलने वाले अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी इयरविक मैजिक जॉनसन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है।

पत्नी की इस महीने लॉन्च होगी बुक

यह खुलासा उनकी पत्नी कुकी जॉनसन ने किया है। कुकी की इसी महीने एक नई किताब 'बिलीविंग इन मैजिक' आ रही है, जो कि महान बास्केटबॉल खिलाड़ी मैजिक जॉनसन और उनकी जिंदगी के कई राज पर से पर्दा उठाएगी।

अनसेफ सेक्स करते थे जॉनसन

मैजिक जॉनसन की बीवी कुकी ने खुलासा किया है जॉनसन की प्लेबॉय जीवनशैली हो चुकी थी और उन्होंने असुरक्षित यौन संबंध बनाने की सभी सीमाएं तोड़ दी थीं। कुकी के मुताबिक, जॉनसन को खुद भी नहीं मालूम होता था कि उसने कितनी महिलाओं के साथ सेक्स किया।

एचआईवी की आशंका के बाद प्रायश्चित

कुकी ने बताया है कि 1991 की एक रात जब जॉनसन को पता लगा कि वह एचआईवी पॉजिटिव हो सकते हैं तो उन्होंने प्रायश्चित करना चाहा। उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और उन लड़कियों या महिलाओं को घर बुलाकर इसके बारे में पर्सनली बताया।

...जब अचानक आया जॉनसन का कॉल

एक रोज कुकी घर पर थीं कि अचानक जॉनसन का फोन कॉल आया। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें एक जरूरी खबर देना चाहता हूं और मैं तुरंत घर आ रहा हूं। कुकी डर गईं कि कहीं जॉनसन ने एनबीए से संन्यास तो नहीं ले लिया या फिर उन्हें कोई चोट तो नहीं लगी! जॉनसन जब घर आए तो उन्होंने खुशखबरी दी कि वह बाप बनने वाले हैं।

लेकिन उन्होंने साथ में यह भी बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव हो सकते हैं इसलिए अगर कुकी चाहें तो उन्हें छोड़ भी सकती हैं। लेकिन कुकी ने जॉनसन के हाथ को अपने पेट पर रखा और कहा कि नहीं, यह लड़ाई अब हम दोनों मिलकर लड़ेंगे।

सुरक्षित यौन संबंध की करते हैं वकालत

हालांकि, बाद में जॉनसन का एचआईवी टेस्ट निगेटिव रहा और दोनों का दांपत्य जीवन बेहतरीन है। 1991 के बाद से जॉनसन सेफ सेक्स की वकालत करते हैं। जब जॉनसन ने सार्वजनिक रूप से खुद को एचआईवी होने की आशंका जताई थी तब यह माना जाता था कि यह बीमारी एक गे को ही होती है। इससे जॉनसन के हेट्रोसेक्सुअल होने पर भी सवाल उठ गए थे और तमाम तरह की खबरें आने लगी थीं।

जानिए कौन हैं मैजिक जॉनसन

दुनिया के सबसे महानतम बास्केटबॉल खिलाड़ियों में से एक मैजिक जॉनसन 1996 में उन्हें दुनिया के 50 महान एनबीए खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह मिली थी। 1991 में उन्होंने सार्व​जनिक रूप से खुद को एचआईवी पॉजिटिव बताते हुए कॅरियर से संन्यास ले लिया था। वह 5 बार के एनबीए चैंपियन भी रह चुके हैं।

Story first published: Thursday, September 15, 2016, 18:08 [IST]
Other articles published on Sep 15, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+