WWE: अंडरटेकर और गोल्‍डबर्ग की हो सकती है फाइट, दर्शकों को है इस ऐतिहासिक मुकाबले का इंतजार

नई दिल्ली। वर्ल्‍ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की बात करें तो हम सभी ही हाल ही लेजेंड द अंंडरटेकर को क्‍लेवेलैंड कवालियर के सेलिब्रेशन में देखा। उनकी बॉडी का शेप एकदम परफेक्‍ट था। उन्‍होंंने क्‍लेवेलैंड, ओहियो में एनबीए चैंपियन्‍स को जॉइन कर लिया है।

इसके बाद उन्‍हें स्‍मैकडाउन के लाइव मुकाबले के दौरान भी देखा गया। इसके बाद से उनके प्रशंसकों को उम्‍मीद है कि वह एक बार फिर बतौर फुल टाइम परफॉर्मर रेसलिंग में कदम रखेंगे।

उन्‍हें उम्‍मीद है कि अंडरटेकर रेसलमेनिया में फिर से वापस आएंगे।

अंडरटेकर की एक तस्‍वीर इंटरनेट पर वायरल हुई जिसमें कि यह कयासबाजी हो रही थी कि वह शायद बीमार हैं।

इससे यह भ्रम फैल गया था कि वह रेसलमेनिया में दांव आजमाने के लिए पर्याप्‍त फिट नहीं हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

स्‍मैकडाउन के 900वें लाइव एपिसोड के दौरान उनको देखकर साफ हो गया कि अंडरटेकर पूरी तरह फिट हैं और वह अब भी अच्‍छे अच्‍छोंं को पटखनी देने की कुव्‍वत रखते हैं।

अब सवाल यह सामने आता है कि अगर अंडरटेकर फाइट करेंगे तो किसके साथ? फोर्ब्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, अंडरटेकर मेडिकली फिट हैं और वह रिंग में लड़ सकते हैं। वह जल्‍द ही रेसलमेनिया के 33वें मैच में आगाज कर सकते हैं।

इसे ध्‍यान में रखते हुए डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई की कोशिश है कि उनका मुकाबला किसी बड़े स्‍टार से कराया जाए और ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि गोल्‍डबर्ग से उनका सामना हो सकता है। इन दोनों के बीच फ्लोरिडा के ऑर्लैंडो में मुकाबला हो सकता है।

लेकिन मुसीबत की बात यह है कि डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई का गोल्‍डबर्ग से महज एक मैच के लिए करार है। यह मैच सर्वाइवर सीरीज के तहत होगा।

ऐसे में डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई अपने पूर्व डब्‍ल्‍यूसीडब्‍ल्‍यू फ्रैंचाइज से बातचीत कर एक और मैच के लिए राजी करने का प्रयास करा सकता है।

अंडरटेकर की शुरुआत में जॉन सीना से फाइट होने वाली थी लेकिन अब डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई का प्‍लान रेसलमेनिया के स्‍टेज पर रिक फ्लेयर का रिकॉर्ड बराबरी कराने का है। रिक फ्लेयर ने 16 विश्‍व खिताब जीते हैं।

Story first published: Thursday, November 17, 2016, 18:10 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+