इस टेनिस खिलाड़ी ने महिला पत्रकार का जबरदस्ती लिया चुंबन, हुआ बाहर, देखें वीडियो
फ्रेंच ओपन में खेल रहे टेनिस खिलाड़ी को महिला पत्रकार का सरेआम चुंबन लेना महंगा पड़ गया। टेनिस खिलाड़ी मैक्सिम हैमू ने लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान एक महिला टीवी पत्रकार को उसकी मर्जी के बिना चूमने की कोशिश की। जिसके बाद फ्रांस के इस टेनिस खिलाड़ी को फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। हैमू को टूर्नामेंट से बाहर करते हुए टूर्नामेंट के आयोजकों ने इस हरकत को 'निंदनीय व्यवहार' बताया।
वर्ल्ड रैंकिंग में 287वें नंबर पर मौजूद हैमू हालांकि पहले दौर का मैच हारने के बाद वैसे भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दरअसल मामला सोमवाार का है जब हैमू ने यूरोस्पोर्ट की पत्रकार मैली थॉमस को लाइव कवरेज के समय कंधे को पकड़कर गर्दन और गालों को चूमने की कोशिश की थी।
मैली थॉमस पहले दौर के मैच के बाद हैमू का इंटरव्यू ले रही थीं। मैली थॉमस ने हफिंगटन पोस्ट को बताया कि यह बहुत खराब अनुभव था। उन्होंने कहा कि अगर ये लाइव टेलिकास्ट नहीं होता तो उन्हें घूंसा मार देती।
हालांकि हैमू ने अपने व्यवहार के लिए मांफी मांग ली है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि 'मेरे व्यवहार से अगर मैली थॉमस को चोट पहुंची है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।'
देखें वीडियोः-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
