oi-Akash
नई दिल्ली। टेनिस की दुनिया के सितारे और दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर इन दिनों विंबलडन में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। 8 बार अपने करियर में विंबलडन का खिताब जीत चुके फेडरर का मुकाबला सोमवार को फ्रांस के गैरवरीयता प्राप्त एड्रियन मन्नारिनो से था। इस मुकाबले में फेडरर उन्हें हराकर 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वैसे तो फेडरर कोई भी मुकाबला खेलें लोगों के दिलों दिमाग पर उनका खेलने का असर कर जाता है लेकिन इस मुकाबले में फेडरर ने एक ऐसा शॉट खेला जो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल फेडरर ने जो शॉट खेला वो देखने में एक डिफेंस शॉट जैसा लग रहा है, जिसे अक्सर क्रिकेट में हमने बल्लेबाजों को खेलते देखा है। ऐसे में उनके इस शॉट को क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खेलने के अंदाज से तुलना की जा रही है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद सचिन और फेडरर के बीच कुछ इस तरह से बातचीत का दौर चला..
फेडरर ने खेला था सचिन के अंदाज में शॉट
सोमवार को फ्रांस के गैरवरीयता प्राप्त एड्रियन मन्नारिनो से खेले गए मुकाबले में फेडरर ने सचिन तेंदुलकर के डिफेंस शॉट के अंदाज में एक शॉट खेला था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आईसीसी ने दी थी रैंकिंग
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तो आईसीसी ने भी बिना देरी किए इस खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट का नंबर वन खिलाड़ी घोषित कर दिया था।
सचिन तेंदुलकर ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर सचिन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमेशा की तरह ग्रेट हैंड आई कॉर्डिनेशन रोजर फेडरर। आपके 9वें विंबलडन खिताब जीतने के बाद हमलोग एक-दूसरे से क्रिकेट और टेनिस का नोट्स साझा करेंगे।'
फेडरर ने कहा-नोट्स के लिए तैयार हूं
फेडरर ने लिखा- इंतजार क्यों? मैं नोट्स लेने के लिए तैयार हूं। इनके बीच बातचीत का दौर यहीं खत्म नहीं हुआ। मास्टर ब्लास्टर ने उनके जवाब में लिखा- हा हा हा..बिल्कुल। रोजर फेडरर पहला पाठ केवल स्ट्रेट ड्राइव का होगा। अगर आप मेरे साथ मेरे बैकहैंड में मदद करते मेरे फ्रेंड...। गौरतलब हो कि सचिन और फेडरर आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे का मैच भी देखते हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, July 11, 2018, 10:09 [IST]
Other articles published on
Jul 11, 2018